---Advertisement---

Swara Bhasker: तो क्या, फहद के बच्चे की मां बनने वाली है एक्ट्रेस, महंत राजूदास बोले- ‘गडकरी जी को दिखाया आईना’

Swara Bhasker: बधाई हो, स्वरा भास्कर मां बनने वाली है! तो क्या फरवरी में सपा नेता फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंध चुकी स्वरा प्रेग्नेंट है। एक्ट्रेस की मां बनने की खबर एक स्क्रीनशॉट के तौर पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस वायरल खबर को लेकर एक्ट्रेस को बधाइयां ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 1, 2023 2:58 अपराह्न

Swara Bhasker
Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhasker: बधाई हो, स्वरा भास्कर मां बनने वाली है! तो क्या फरवरी में सपा नेता फहद अहमद संग शादी के बंधन में बंध चुकी स्वरा प्रेग्नेंट है। एक्ट्रेस की मां बनने की खबर एक स्क्रीनशॉट के तौर पर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। इस वायरल खबर को लेकर एक्ट्रेस को बधाइयां भी दी जा रही थी लेकिन जब इस बात की छानबीन की गयी तो सच्चाई कुछ और ही निकल कर आई है। आइए जानते हैं आखिर क्यों प्रेगनेंसी को लेकर ट्रोल हो रही हैं स्वरा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल न्यूज़ 24 नाम से एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस के पति फहद अहमद ने इस बात को कन्फर्म किया है। ट्वीट में कहा गया, “स्वरा भास्कर हुई प्रेग्नेंट, शौहर फवाद अहमद ने किया कन्फर्म, जुलाई में हो सकती है डिलीवरी, इस मशहूर हीरोइन ने फ़रवरी में ही किया था अपने से 8 साल छोटे फवाद से निकाह।” वहीं बाद में न्यूज़ 24 ने इस खबर को रिट्वीट कर कहा, “ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर से संबंधित ये फे़क ट्वीट सोशल मीडिया पर न्यूज़ 24 के नाम से शेयर हो रहा है। ये पूरी तरह फ़ेक है, ऐसा कोई ट्वीट न्यूज़24 ने नहीं किया है।”

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: महीनों बाद मलाइका की प्रेग्नेंसी पर बॉयफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स का ऐसे किया मुंह बंद

राजूदास हनुमानगढ़ी अयोध्या ने ली चुटकी

https://twitter.com/rajudasji99/status/1663999761647644681?s=20

वहीं इस खबर पर राजूदास हनुमानगढ़ी अयोध्या ने चुटकी लेते हुए कहा, “स्वरा भास्कर ने विवाह के 4.5 महीने बाद ही बालक को जन्म देकर समय से पहले काम पूर्ण करने वाले गडकरी जी को दिखाया आईना !!” वहीं इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। इससे पहले भी राजूदास ने स्वरा की शादी को लेकर निशाना साधा था और कहा था कि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

शादी को लेकर चर्चा में रही स्वरा

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर की शादी ने लोगों को चौंका दिया था। एक्ट्रेस ने फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की बात फैंस को बताई थी तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था वहीं बाद में कपल ने धूमधाम से शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026