---Advertisement---

1 महीने डिस्कस करने के बाद तैयार हुआ Swara Bhasker के वलीमे का लहंगा, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर की वलीमा ड्रेस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। इस लहंगे को पाकिस्तान से भेजा गया है। वहीं अब इस ड्रेस को लेकर कई जानकारियां सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस ड्रेस को 1 महीने तक डिसकस कर बनाया गया है वहीं इसमें 18 लाख की लागत आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 24, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फतहद अहमद की शादी लगातार चर्चा में है। दोनों की शादी और उनकी रॉयल ड्रेस काफी सुर्खियों में रही है। कपल की शादी हो चुकी है लेकिन लोग अभी भी वेडिंग और पोस्ट वेडिंग ऑउटफिट को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं। इस बीच स्वरा ने जो शादी के बाद वलीमा में ड्रेस पहनी थी उसे लेकर भी खूब बातें हो रही है, जिसे एक मशहूर पाकिस्तानी डिजाइनर ने डिजाइन किया था। वहीं अब इस लहंगे को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर जोरों पर है। वहीं इस बारे में अब स्वरा ने खुद भी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की है।

लहंगे को हाथ से किया गया तैयार

खबरों के मुताबिक वलीमा के इस लहंगे को पाकिस्तान के मशहूर डिजाइनर अली जीशान ने तैयार किया है। हाल ही में स्वरा और फहद का रिसेप्शन यानी वलीमा बरेली में आयोजित किया गया। लोगों ने स्वरा के लहंगे पर खूब फोकस किया और ऑउटफिट को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस लहंगे को तैयार करने वाले जीशान ने कहा कि इस ऑउटफिट को बनाने के लिए हमने एक महीने तक डिसकस किया था फिर जाकर तैयार हुई यह वलीमा ड्रेस। खास बात यह है कि इस लहंगे को हाथ से तैयार किया गया है।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

कैसे पाकिस्तान से आया लहंगा

लहंगे को तैयार करने में 18 लाख की लागत लगी है। स्वरा ने इस ऑउटफिट को लेकर ट्वीट कर कुछ जानकारी दी और बताया कि यह कैसे पाकिस्तान से उनके पास पहुंचा। स्वरा ने ट्वीट कर कहा, “मेरा वालिमा पहनावा लाहौर से दुबई-बॉम्बे-दिल्ली होते हुए आखिरकार बरेली आया! मैं लंबे समय से अली जीशान की प्रतिभा से चकित हूं। जब मैंने उन्हें अपने काम वालिमा को पहनने के विचार के साथ बुलाया तो उनकी गर्मजोशी और उदारता ने मुझे उस व्यक्ति की प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026