---Advertisement---

Taali Trailer: सुष्मिता का गणेश से गौरी बनने का सफर है काफी इमोशनल, लुक से लेकर डायलॉग तक को सुनकर सिहर जाएगी रूह

Taali Trailer: ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘ताली’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएंगे। ट्रांसजेंडर के रोल में सुष्मिता सेन की धमाकेदार एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया है और इस ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग सुनकर लोगों की बोलती ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 6:10 अपराह्न | Updated: अगस्त 8, 2023 12:44 अपराह्न

Taali Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Taali Trailer: ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘ताली’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाएंगे। ट्रांसजेंडर के रोल में सुष्मिता सेन की धमाकेदार एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया है और इस ट्रेलर में जबरदस्त डायलॉग सुनकर लोगों की बोलती बंद हो गई है। कहने में दो राय नहीं है कि गणेश से लेकर गौरी बनने तक का सफर वाकई काफी अलग है जिसे देखने के बाद शायद आपकी रूह कांप जाएगी। यह सच है कि सुष्मिता सेन का यह ट्रेलर काफी इमोशनल है।

क्या खास है इस ट्रेलर में

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत स्कूल की क्लास में बैठे गणेश से होती है जिससे टीचर यह पूछती है कि वह बड़ा होकर क्या बनना चाहता है तो जवाब में वह कहता है मुझे मां बनना है। वहीं टीचर उसे कहती है लड़के मां नहीं बन सकते और इसके अलावा उसे पनिशमेंट भी देती है। वहीं गणेश सबसे छिपकर लड़कियों की तरह बिंदी लगाती हुई नजर आती है। लगातार ताने सुनने और अपमान के बाद गणेश के गौरी बनने की सफर की शुरुआत होती है और इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अंत में बगावत के बाद गौरी की जीत होती है।

यहां देखें ट्रेलर:-

https://youtu.be/gBFczsrs0_c

डायलॉग सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

इस ट्रेलर में धमाकेदार डायलॉग हैं जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं और सीटियां बजाने को मजबूर हो रहे हैं। यह बात सच है कि ट्रेलर में हर सीन आपको इस वेब सीरीज से बांधने के लिए मजबूर कर देगी। एक सीन में गौरी बनी सुष्मिता सेन सरकारी अधिकारी से पूछती है, “आप यह कह रहे हैं कि इस देश में अगर आप मर्द या औरत नहीं है तो जिंदा ही नहीं हैं।” ऐसे में उन्हें जवाब मिलता है “यह नियम है। वहीं एक और शानदार डायलॉग की बात करें तो एक सीन में सुष्मिता यह कहती हुई नजर आती है “मैं आपको बताती हूं डरावना क्या होता है। जिस देश में कुत्तों तक का सेंसेज होता है पर ट्रांसजेंडर का नहीं। ऐसे देश में आप जैसे लोगों के बीच जीना यह डरावनी चीज है।”

सुष्मिता के लुक को देखते ही रह जाएंगे आप

सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के किरदार में काफी अलग और कमाल की नजर आ रही है। उनकी आवाज से लेकर एक्टिंग तक जबरदस्त है जिसे देख आप यह कह सकते हैं कि यह उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है। फिलहाल ताली का ट्रेलर काफी चर्चा में है और डायरेक्टर रवि जाधव द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज 15 अगस्त को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। ऐसे में आप इसे फ्री में देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026