---Advertisement---

Taapsee Pannu: ‘अस्सी’ एक्ट्रेस के बेबाक बोल ‘जबरदस्ती पहनाया जाता पेडेड ब्रा’, कैसे बॉलीवुड-टॉलीवुड में कमर और क्लीवेज बना बिजनेस ट्रिक

Taapsee Pannu: अस्सी एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बॉलीवुड और टॉलीवुड को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया है जो चर्चा में है।दरअसल एक्ट्रेस को लेकर बदलते नजरिये के बारे में खुलासा करते हुए पेडेड ब्रा पहनने के लिए प्रेशर देने का खुलासा किया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 22, 2026 3:13 अपराह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: अस्सी फिल्म में एक बेबाक वकील की भूमिका में तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। उनकी बुलंद आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन इस सबके बीच रियल लाइफ में भी अपनी बेबाकी दिखाकर वह इंडियन सिनेमा के बारे में कुछ ऐसा कह जाती है जो चर्चा में है। दरअसल बॉलीवुड और टॉलीवुड कल्चर को लेकर बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि कैसे इंडस्ट्री में महिलाओं को सिर्फ फिल्म बिजनेस के लिए इस्तेमाल किया जाता है जहां सिर्फ शरीर के हिस्सों पर ध्यान होता है। इस दौरान वह बताती है कि कैसे कभी-कभी फिल्म मेकर्स पेडेड ब्रा पहनने के लिए महिलाओं को मजबूत करते हैं।

तापसी पन्नू ने बताया कैसे बॉलीवुड और टॉलीवुड का कल्चर

यह सच है कि तापसी पन्नू बॉलीवुड से लेकर कई साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पर बेबाक होकर टिप्पणी की कि कैसे हीरोइंस के साथ बर्ताव किया जाता है। वह कहती है कि कैसे अलग-अलग क्षेत्र में महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्से पर ध्यान दिया जाता है। बॉलीवुड इस दौरान क्लीवेज पर फोकस किया जाता है तो वहीं टॉलीवुड में नाभि और कमर दिखाने का ट्रेंड है। ऐसे में इस बारे में बात करते वह कहती हैं कि कभी-कभी एक्ट्रेस को फिल्म मेकर्स जबरदस्ती ब्रा पहनने के लिए कहते हैं।

Taapsee Pannu ने ब्रा पहनने के लिए दिया जाता दवाब

इतने पर ही अस्सी एक्ट्रेस नहीं रुकती है और तापसी पन्नू कहती हैं कि “कैसे कभी-कभी फिल्म सेट पर अनकंफरटेबल मोमेंट्स देखने पड़ते हैं।” इस दौरान कहती हैं कि सीन के बीच में पेडेड ब्रा पहनने का दवाब डाला जाता है जो काफी शर्मनाक होता है। वहां बैठे पुरुष इसका इंतजार कर रहे होते है जब एक्ट्रेस अपने कपड़े बदल कर आए। वहीं इस दौरान अस्सी एक्ट्रेस तापसी पन्नू यह भी कहती है कि फिल्म बिजनेस में महिलाओ का किरदार कैसे बदल गया है।

तापसी पन्नू ने जो कहा वह निश्चित तौर पर शॉकिंग है। फिलहाल एक्ट्रेस अस्सी फिल्म को लेकर चर्चा में है जो एक रेप पीड़िता की कहानी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 22, 2026

Virat Kohli

फ़रवरी 22, 2026

Anurag Kashyap

फ़रवरी 22, 2026

Assi Box Office Collection Day 2

फ़रवरी 22, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 22, 2026

Sargun Mehta

फ़रवरी 21, 2026