---Advertisement---

Taapsee Pannu ‘चरित्रहीन’! ‘कबीर सिंह’ -‘एनिमल’ पर खामोशी और ‘हसीन दिलरुबा’ पर हंगामा क्यों बरपा? तापसी ने ट्रोलर्स की लगाई वाट

Taapsee Pannu : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 'कबीर सिंह' -'एनिमल' की तुलना फिल्म 'हसीन दिलरुबा' से करने पर एक ऐसा बयान दिया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 25, 2026 11:41 पूर्वाह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय अपनी ‘अस्सी’ फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये मूवी महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण पर आधारित है। फिल्म भले ही कलेक्शन में कुछ खास ना कर पा रही हो लेकिन, तापसी पन्नी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।  तापसी लगातार मीडिया से बात कर रही हैं और पॉडकास्ट दे रही हैं। इसी कड़ी में वो देश के जाने-माने पत्रकार और यूट्यूबर  शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंची। यहां पर एंकर ने उनसे ‘कबीर सिंह’ -‘एनिमल’ और  ‘हसीन दिलरुबा’  को लेकर लोगों की  बदली हुई राय के बारे में सवाल किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा बोल दिया। जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Taapsee Pannu ने ‘कबीर सिंह’ -‘एनिमल’ की तुलना फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ से करने पर क्या कहा?

शुभांकर मिश्रा अपने पॉडकास्ट में तापसी पन्नू से पूछते हैं, जब मैं ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ को देख रहा था दोनों के कई रिलेशन थे और दोनों खुलकर कर रहे थे, लेकिन जब ‘हसीन दिलरुबा’ को लोगों ने देखा तो इसके कैरेक्टर को चरित्रहीन कहना शुरु कर दिया।

देखें वीडियो

 

वीडियो क्रेडिट:shubhankarmishraofficial

वो तापसी से पूछते हैं तो क्या समाज दोगला है? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि, हां समाज बिल्कुल दोगल है । जो ये बात नहीं मानता है वो और भी बड़ा दोगला है। इसके साथ ही तापसी कहती हैं कि, मेल और फीमेल को लेकर लोगों की राय बदल जाती है। हम भी आउट ऑफ द लाइन जा सकते है। चुपचाप सबकुछ सहने वाली महिला से हटकर भी ऐसा कैरेक्टर हो सकता है।

तापसी पन्नू की’हसीन दिलरुबा’ मूवी कैसी है?

आपतो बता दें, तापसी पन्नू की ‘हसीन दिलरुबा’ फिल्म साल 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। ये एक क्राइम थ्रिलर मूवी है। जिसमें एक्ट्रेस के पति का रोल विक्रांत मैसी ने किया है। इसमें महिला प्रेमी के लिए पति को खौफनाक मौत देती है। ये कहानी प्यार, वासना और धोखे के आस-पास घूमती है। इसमें एक खुले विचार वाली महिला और उसके रिश्तों के बारे में दिखाया गया है। यही वजह है कि, कबीर सिंह और एनिमल जैसी एल्फा मेल फिल्मों से इसकी तुलना की गई। जिसको लेकर लोगों की अलग-अलग राय है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Gopal Varma

फ़रवरी 25, 2026

Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Udham Singh Nagar Video

फ़रवरी 25, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 25, 2026

Urvashi Rautela

फ़रवरी 25, 2026

Katrina Kaif

फ़रवरी 25, 2026