---Advertisement---

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में अमाल मलिक के पैरेंट्स और तान्या मित्तल के बीच पकी खिचड़ी, नजदीकी देख दंग हुए फैंस

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल ने काफी सुर्खियों बटोरी हैं। जब से वो बीबी हाउस से बाहर आयी हैं। तब से उनके बयान और डिजाइनर के द्वारा पैमेंट ना करने जैसे आरोप काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन इस बीच तान्या को अमाल मलिक के माता-पिता के साथ स्पॉट किया गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2025 3:05 अपराह्न

Tanya Mittal
Follow Us
---Advertisement---

Tanya Mittal: तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लोगों ने ट्रोल भी किया और प्यार भी दिया। काफी सारे लोग शो को चलाने के पीछे तान्या मित्तल की रईसी के किस्से और बड़बोलेपन को मानते हैं। बेहरहाल शो खत्म हो चुका है। लेकिन बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में तान्या मित्तल का एक ऐसा रुप देखने को मिला, जिसे देख लोग कंफ्यूज हो गए। दरअसल , वो बीबी 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक के माता पिता के साथ दिखीं। इस दौरान खिंचाई गई उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में Tanya Mittal हुई अमाल मलिक के पैरेंट्स संग स्पॉट

अमाल मलिक की तान्या ने शो में काफी सेवा की थी। जिसको लेकर लगा दोनों के बीच कुछ पक रहा है। लेकिन बाद में अमाल ने तान्या को एक बोलकर दूरी बना ली और दुश्मन बन गए। लेकिन शो के बाद उन्हीं के माता-पिता के साथ तान्या मितत्ल का दिखना लोगों को चौंका रहा है।

देखें पोस्ट

शो की शुरुआत में अमाल मलिक के ग्रुप की तान्या मित्तल सबसे लाडली कंटेस्टेंट थी। उन्होंने जिशान कादरी से लेकर अमाल तक की खूब सेवा की है। जिसकी वजह से कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उनकी नियत पर सवाल उठाए। लगातार विरोध को झेलते हुए तान्या ने साफ कहा कि, वो शो के खत्म होने के बाद किसी से भी नहीं मिलेंगी। लेकिन जिस तरह से वो अपने पुराने दोस्त अमाल मलिक के माता पिता से मिली हैं। उसे देखकर लोगों को लग रहा है कि, दोनों के बीच दोबारा से दोस्ती हो गई है।

बीबी हाउस से बाहर आते ही तान्या मित्तल ने तोड़े सभी से रिश्ते

तान्या मित्तल भले ही बिग बॉस 19 की विनर ना बन सकी हो लेकिन ,अपने गेम की वजह से वो सबसे ज्यादा फुटेज पाने वाली कंटेस्टेंट बनी। कुछ लोगों ने उन्हे झूठा और फेक कहा लेकिन चाहकर भी इग्नोर नहीं कर सके। शो से बाहर के बाद पहली बार वो किसी पार्टी का हिस्सा बनी हैं। वो घर के सभी कंटेस्टेंट को अपना विरोधी मानती हैं। इसलिए किसी से मिल नहीं रही हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड नीलम गिरी को तक अनफॉलो करके दोस्ती को तोड़ दिया है। फिलहाल तो उनकी डिजाइन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, तान्या ने उनके कपड़े भी रख लिए और पैसे भी नहीं दिए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026