---Advertisement---

छोटी सी ड्रेस पहनकर Tanya Mittal ने बढ़ा दिया गर्मी में तापमान, क्या एकता कपूर की हीरोइन बनने का चढ़ा खुमार

Tanya Mittal: एकता कपूर की हीरोइन बनने से पहले तान्या मित्तल पर चढ़ा वेस्टर्न ड्रेस पहनने का खुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल जिसे देखकर लोग चकित रह गए हैं। क्या आपने देखा उनका यह स्टाइलिश अवतार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 3:00 अपराह्न

Tanya Mittal
Follow Us
---Advertisement---

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 में अपने संस्कारी अवतार को लेकर चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट वेस्टर्न ड्रेस पहन कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा चुकी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं तान्या मित्तल की जो अपने इंडियन आउटफिट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। इस सब के बीच अब सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वीडियो शेयर कर वह लोगों को खास ट्रीट देती हुई दिखी है। जहां वह वेस्टर्न ड्रेस में तबाही मचाते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो ऐसे समय में चर्चा में है जब हाल ही में एकता कपूर के साथ तान्या की मुलाकात हुई थी और उन्होंने आने वाले शो को लेकर बात की थी।

Tanya Mittal ने इस तरह बरपाया कहर

एक के बाद एक वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को खास तोहफा देती नजर आ रही तान्या मित्तल को लेकर लोगों का जुनून देखा जा रहा है। वीडियो में तान्या मित्तल पिंक कलर की छोटी सी मिनी ड्रेस में नजर आ रही है। ओपन हेयर स्टाइल, पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स के साथ इस ड्रेस को स्टाइल कर रही तान्या मित्तल अपने एक्सप्रेशन से कमाल दिखाती नजर आई। हर एक वीडियो को देख तान्या मित्तल के फैंस दीवाने हो रहे हैं जिसे मिलियन में व्यूज मिल चुके हैं।

तान्या मित्तल के इस स्टाइलिश अवतार पर फैंस लुटा रहे हैं प्यार

अक्सर साड़ी और लहंगे में दिखने वाली तान्या मित्तल अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रही है और बिग बॉस 19 में भी उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा इस सबके बीच अब संस्कारी अवतार छोड़कर वेस्टर्न आउटफिट में जिस तरह से तान्या मित्तल ने कमाल किया है वह चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में ‘उनसे कह दो ना’ गाने पर थिरक रही है और इस पर रील शेयर की है जिसे 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग तारीफ करते हुए दिख रहे हैं।

हाल ही में तान्या मित्तल की हुई थी एकता कपूर से मुलाकात

गौरतलब है कि हाल ही में एकता कपूर के साथ तान्या की मुलाकात हुई थी जहां उन्होंने आने वाले शो को लेकर न सिर्फ बात की बल्कि ऑफीशियली एकता ने तान्या को हीरोइन बता दिया था। इसके बाद से बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026