---Advertisement---

Tejasswi Prakash: इन एक्टर्स संग डेटिंग से लेकर 9 साल के बच्चे से शादी तक, कई विवादों से जुड़ चुका है एक्ट्रेस का नाम

Tejasswi Prakash: ‘पहरेदार पिया की’ से लेकर ‘स्वरागिनी’ तक अपने अलग अंदाज से दर्शकों को अपनी ओर खींचने वाली तेजस्वी प्रकाश आज काफी लाइमलाइट में रहती हैं। बिग बॉस 15 जीतने के बाद उनके सितारे आसमान छू रहे हैं। इससे पहले भी तेजस्वी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी लेकिन जब उन्होंने बिग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2023 8:45 पूर्वाह्न

tejasswi prakash
Follow Us
---Advertisement---

Tejasswi Prakash: ‘पहरेदार पिया की’ से लेकर ‘स्वरागिनी’ तक अपने अलग अंदाज से दर्शकों को अपनी ओर खींचने वाली तेजस्वी प्रकाश आज काफी लाइमलाइट में रहती हैं। बिग बॉस 15 जीतने के बाद उनके सितारे आसमान छू रहे हैं। इससे पहले भी तेजस्वी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थी लेकिन जब उन्होंने बिग बॉस में कदम रखा तो दुनिया उनकी दीवानी हो गई। बिग बॉस 15 विनर आज यानी 10 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। टीवी से लेकर रियलिटी शो तक में तेजस्वी एक पहचान बना चुकी हैं लेकिन अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह हमेशा ही विवादों में रही है। जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सी।

जब शो की वजह से ट्रोल हुई थी तेजस्वी प्रकाश

तेजस्वी प्रकाश ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘पहरेदार पिया की’ में नजर आई थी। इस सीरियल में वह चाइल्ड एक्टर इरफान खान की दुल्हन बनी थी। सीरियल में उन्हें 9 साल के छोटे बच्चे की पत्नी होने की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। इस शो को काफी विरोध का भी सामना करना पड़ा था वहीं बाद में मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

शिविन नारंग से अफेयर्स के उड़ी थी खबरें

तेजस्वी प्रकाश का नाम खतरों के खिलाड़ी कंटेस्टेंट शिविन नारंग के साथ काफी चर्चा में रहा है। कहा जाता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं। फैंस भी इन्हें आपस में देखना काफी पसंद करते थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा था कि पता नहीं शायद हमारे बीच में क्या फैंस क्या देखते हैं लेकिन हम केवल दोस्त हैं। इससे आगे कुछ भी नहीं है। मैं सबको साफ बता रही हूं कि मैं उसे डेट नहीं करती। ” शिविन नारंग संग उनके अफेयर्स को लेकर कई लोग ट्रोल भी करते थे।

करण कुंद्रा को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं तेजस्वी प्रकाश

टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले तो काफी सवाल उठाए जा रहे थे कि यह सिर्फ गेम के लिए साथ हैं। हालांकि घर से बाहर निकलने के बाद आज वे साथ हैं। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे सीरियस हैं। वहीं तेजस्वी और करण के बीच उम्र का फासला 9 साल का है। यूजर्स कई बार तेजस्वी को ट्रोल करते हुए कहते हैं कि वह हमेशा क्यूट हरकत करने का नाटक करती है।

इंडस्ट्री में एक्टिव हैं तेजस्वी

वर्कफ्रंट की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली तेजस्वी ने एक्टिंग में अपना करियर आजमाया और कहने में दो राय नहीं है कि आज वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। वहीं एक्ट्रेस फिलहाल एकता कपूर के शो ‘नागिन’ में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026