---Advertisement---

Temptation Island India: विला के सिस्टम की मसालेदार कहानी सुनाएंगे एल्विश यादव, पर्दाफाश कर कंटेस्टेंट को देंगे रियलिटी चेक

Temptation Island India: एल्विश यादव 'टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया' में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे और यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एल्विश यह कहते हुए नजर आएंगे कि वह सभी स्पाइसी मोमेंट्स को अपनी जुबानी सुनाने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2023 3:18 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ लगातार इंटरेस्टिंग होते जा रहा है। इस बीच एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। जी हां, अपकमिंग एपिसोड में आप एल्विश यादव को देखेंगे जो यहां शो में कंटेस्टेंट को रियलिटी चेक देते हुए देखेंगे और कहानी अपनी जुबानी सुनाएंगे। ऐसे में मसाले भी भरपूर देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने अलग अंदाज से छा गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास और क्यों है अपकमिंग एपिसोड डिमांड में।

आखिर क्या करेंगे एल्विश

https://youtu.be/jDEh1s8LJCI

एल्विश यादव ने इस वीडियो में खुलासा किया कि अब तक टेंप्टेशन आईलैंड की कहानी एल्विश यादव अपनी जुबानी सुनने वाले हैं और कंटेस्टेंट को रियलिटी चेक देंगे। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “विला के सिस्टम की सारी स्टोरी और स्पाइसी मोमेंट का डाउनलोड देने आ रहे हैं हमारे एल्विश भाई। देखिए टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया की कहानी अब तक एल्विश यादव की जुबानी।”

जबरदस्त अंदाज में धमाल मचाएंगे एल्विश

वहीं वीडियो की अगर बात करें तो इसमें एल्विश यादव घर में हुए तीखे और ट्विस्टेड माहौल को गर्माते हुए नजर आए। उनकी झलक कंटेस्टेंट को दिखाते हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में धमाल होना लाजमी है। वही एल्विस यादव को इस शो में एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने टशन अंदाज और अवतार से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। 37 सेकंड का यह वीडियो फिलहाल खूब चर्चा में है जिसमें शो के पहले के कई क्लिप दिखाए जा रहे हैं।

करण कुंद्रा और मौनी रॉय इस शो के होस्ट

गौरतलब है कि करण कुंद्रा और मौनी रॉय इस शो के होस्ट के तौर पर नजर आते हैं जिसमें मौनी क्वीन ऑफ़ विला बनी हुई है। बीते दिन इस शो में तेजस्वी प्रकाश भी आई थी। वहीं आप इस शो को जिओ सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026