---Advertisement---

Temptation Island India: रोनक संग 11 साल के रिश्ते को भूल जाएंगी गार्गी! आखिर क्या होगा इस लव ट्राइंगल का अंजाम

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और लोग इसे देखकर हैरान रह गए हैं। क्या घर में लव ट्रायंगल बन रहा है इसे लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। वहीं क्या होगा गार्गी का और क्या वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और को चुनेगी यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2023 12:16 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है और यह बात सच है कि शो को चाहने वालों की कमी नहीं है। वहीं इस सब के बीच एक और प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें गार्गी काफी कन्फ्यूज नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो सुर्खियों में है जिसमें वैभव गांधी कंफ्यूजन को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद कहा जा रहा है कि क्या विला में लव ट्रायंगल बन रहा है। सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास।

क्या गार्गी हुई कंफ्यूज

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें वैभव गांधी एक गेम को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नारियल पानी के साथ-साथ एक पर्चा भी है जिसमें स्टेटमेंट लिखा हुआ है और इस स्टेटमेंट को किसी भी टेंप्टर को डेडिकेट करना होगा। गेम के बीच खूब मस्ती होती है। वहीं बाद में गार्गी या कहती हुई नजर आती हैं कि “मैं कभी भी किसी का पीछा इस तरह नहीं किया जैसे उसके साथ कर रही हूं।” वहीं गार्गी काफी कन्फ्यूज नजर आ रही है। बता दे कि रौनक और गार्गी लगभग 11 साल से रिलेशनशिप में हैं।

वैभव ने कहीं ये बात

वहीं वैभव इस दौरान यह कहते हुए नजर आते हैं कि “गार्गी से रात को बात हुई तो उन्होंने कहा कि फैज मेरे दिल में है और अगले दिन सुबह होकर कहती है कि मैं जाऊंगी तो रौनक के साथ ही।” वहीं फैज इस दौरान गार्गी से यह कहते हुए नजर आते हैं कि अपने दिल की सुनो। वहीं दूसरी तरफ वैभव कहते नजर आ रहे हैं कि “खिलौना है क्या कि तूने चला कर देखा ठीक लगा तो ठीक है नहीं लगा तो फेंक दिया।” इस प्रोमो को जारी करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “गर्ल्स विला अलोहा में बन रहा ब्रांड न्यू लव ट्रायंगल क्या इस कंफ्यूजन में मिलेगा कोई सॉल्यूशन जानिए क्या होगा।”

यहां देखें ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया’

बता दे कि ‘टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया’ आप जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं। इस शो को मौनी रॉय और करण कुंद्रा होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं यहां टेंप्टर्स के तौर पर सिंगल्स और कपल्स की एंट्री हुई है। वहीं गर्ल्स और बॉयज विला में जमकर धमाके हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026