---Advertisement---

Temptation Island India: अर्जुन और गार्गी की वजह से विला में हाई वोल्टेज ड्रामा, लव ट्राएंगल का तड़का देख फैंस एक्ससाइटेड

Temptation Island India: चेष्टा भगत के साथ शो में एंट्री करने वाले अर्जुन अनेजा की जिंदगी में क्या प्यार ने फिर से दस्तक दी है। सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी चर्चा में है जिसमें इतना to तय है कि एक बार फिर अर्जुन की वजह से विला में हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2023 1:18 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: मौनी रॉय और करण कुंद्रा का डेटिंग रियलिटी शो टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया फिलहाल खूब चर्चा में है। इस शो में कई कनेक्शंस बन रहे हैं जो लाइमलाइट में है। वहीं इस सब के बीच गार्गी, फैज के लव ट्रायंगल को देखने के बाद एक और लव ट्रायंगल शो में जल्द नजर आने वाला है जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस प्रोमो में अर्जुन अनेजा के नए कनेक्शंस को लेकर भी लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आने वाले एपिसोड में क्या होता है।

क्या है प्रोमो में खास

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें गार्गी भड़कती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह कहती है कि “आज तक मैंने इसकी तरह किसी को नहीं देखा। यहां मैं खेलने नहीं आई हूं लोगों के दिलों के साथ। एक पार्टनर की तरह यह लड़का कभी भी किसी को ना मिले।” वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा अर्जुन अनेजा से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि इन लड़कियों में से आप किससे अपनी मॉम से मिलाना चाहोगे। अर्जुन नवीशा को चुनते हैं।

अर्जुन पर भड़की यह टेंप्टर

वहीं करण के सवाल के बाद अर्जुन स्वीम करते हुए जाते हैं और अपने हाथ का फूल नवीशा को देते हैं। वहीं अर्जुन की हरकत पर श्रद्धा यह कहती हुई नजर आती है कि कल रात तक वह मेरे साथ था और आज वह कह रहा है। नवीशा खेल रही है। अर्जुन क्या 2 साल का बच्चा है कि उसने यह कहा कि नवीशा ने मुझसे कहा और मेरी फिलिंग्स फिर से जाग गई। मैं क्या किसी का पैर पकड़ने आई। यहां पर अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर क्या होता है अंजाम और क्या होगा इस लव ट्रायंगल का अंत। शो को आप जियो सिनेमा पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026