---Advertisement---

Temptation Island India: बोनफायर नाइट में करण और मौनी देंगे लड़कों को रियलिटी चेक, टेंप्टर्स निकालेंगे अपनी भड़ास

Temptation Island India: करण कुंद्रा और मौनी रॉय बोनफायर नाइट में टेंप्टर्स के जरिए बॉयज पर वार करते हुए नजर आएंगे। अलग अंदाज में उनके रिलेशनशिप की सच्चाई दिखाकर रियलिटी चेक देते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आखिर क्या अग्नि परीक्षा में पास हो पाएंगे ये।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 1, 2023 1:41 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India: टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया फिलहाल डिमांडिंग शो में से एक है जो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां टेंप्टर्स के तौर पर सिंगल्स और कपल्स की एंट्री हुई है और शो में वे पार्टनर से दूर रहकर अलग-अलग विला में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई नए कनेक्शंस भी बन रहे हैं तो कुछ कपल्स के बीच दूरियां भी आ रही है। वहीं एक बार फिर बोनफायर नाइट में मौनी रॉय और करण कुंद्रा कुछ ऐसा धमाल मचाते हुए नजर आएंगे जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें प्रोमो

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “अग्नि परीक्षा में बॉयज को मिलेगा टेंप्टर का नजरिया। क्या बॉयज फेस कर पाएंगे ये रियलिटी चेक। जानिए क्या होगा बोनफायर नाइट में टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया आज रात 8 बजे।” आप इस शो को जियो सिनेमा पर फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं और कहने में दो राय नहीं है कि अलग कंटेंट पर आधारित इस शो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रोमो में धमाका

इस प्रोमो में करण कुंद्रा यह कहते हुए नजर आते हैं कि “प्यार की अग्नि परीक्षा आज होगी नेक्स्ट लेवल बोनफायर नाइट में हमारे कपल्स अपनी नहीं बल्कि टेंप्टर्स के नजरिये से दिखाएंगे।” वहीं आगे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि टेंप्टर्स कपल्स के रिलेशनशिप पर अपना नजरिया देते हुए नजर आते हैं और इस दौरान वे कई बातें ऐसे भी कह जाते हैं जो चुभने वाली होती है। हालांकि एक बार फिर गार्गी का रिलेशनशिप सुर्खियों में है और अधिकतर टेंप्टर्स का कहना है कि गार्गी को रौनक से ब्रेकअप कर लेनी चाहिए।

क्या बदलेंगे शो में कंटेस्टेंट के रिश्ते

वहीं इस प्रोमो में समध चौधरी से जब करण कुंद्रा यह कहते हैं कि क्या आपको कुछ कहना है तो वह कहते नहीं मैं ब्लैक हूं। वहीं चेतना पांडे का बॉयफ्रेंड निशंक स्वामी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह चेतना के बिना खुद को जीरो मानते हैं। आखिर क्या होगा चेष्टा और अर्जुन अनेजा के रिलेशनशिप का अंजाम। यह देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026