---Advertisement---

Temptation Island India: क्वीन ऑफ हार्ट करेंगी प्यार की गहराई की जांच, पूल एक्विटी में जमकर होगा धमाल

Temptation Island India: लव रियलिटी शो 'टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया' में जबरदस्त तड़का लगने वाला है। क्वीन ऑफ हार्ट करेंगी पूल एक्टिविटी जिसमें कनेक्शंस के बीच प्यार की गहराई की जांच की जाएगी। यह प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 4, 2023 1:26 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 4, 2023 2:49 अपराह्न

Temptation Island India
Follow Us
---Advertisement---

Temptation Island India:टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया‘ जिओ सिनेमा पर फ्री में आप स्ट्रीम कर सकते हैं। यह शो फैंस के बीच काफी चर्चा में है और निश्चित तौर पर कंटेंट और कॉन्सेप्ट काफी अलग है।यंग जनरेशन के बीच इस शो का खुमार देखने लायक है। वहीं सोशल मीडिया पर लेटेस्ट प्रोमो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद इतना तो होता है कि अपकमिंग एपिसोड में क्वीन ऑफ हार्ट यानी मौनी रॉय जमकर तड़का लगाती हुई नजर आएंगी। कनेक्शंस के बीच प्यार की गहराई की जांच कर रही मौनी कुछ ऐसा करेंगी जिसके बाद शो में जबरदस्त धमाल होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास।

मजेदार गेम से होगा कनेक्शन के बीच केमिस्ट्री की जांच

जहां तक इस प्रोमो की बात करें तो इसमें मौनी रॉय एक पूल एक्टिविटी करवाती हुई नजर आती है। इसमें कनेक्शंस के बीच जबरदस्त तड़का लगने वाला है। दरअसल कनेक्शंस से एक दूसरे के बारे में सवाल किया जाएगा और सही जवाब न देने पर लड़के को पूल में फेंका जाएगा। यह वाकई काफी दिलचस्प टास्क है और इसमें इस बात का खुलासा होगा कि आखिर कौन सा कनेक्शन ज्यादा मजबूत है। मौनी रॉय इस गेम को खूब एंजॉय कर रही हैं और यह प्रोमो खूब वायरल भी हो रहा है।

फ्री में यहां करें शो को स्ट्रीम

इस प्रोमो को शेयर करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन में लिखा, “पूल एक्टिविटी में द क्वीन ऑफ हार्ट टेस्ट करेंगी कनेक्शंस के प्यार की असली गहराई। देखिए आगे क्या होगा। टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया।” बता दे कि जियो सिनेमा पर आप इस शो को फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं। यह रात 8 बजे स्ट्रीम किया जाता है और कहने में दो राय नहीं है कि इसमें हर दिन ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में जद हदीद, चेष्टा भगत, अर्जुन अनेजा और समध चौधरी जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किसकी प्यार की जीत होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026