---Advertisement---

Thalapathy 69 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, कभी जाह्नवी कपूर के पिता को लेकर खूब मचा था बवाल

Thalapathy 69: 'थलापति 69' में प्रियामणि की एंट्री के बाद फैंस हुए एक्साइटेड और निश्चित तौर पर उन्हें इस फिल्म में उन्हें देखना काफी जबरदस्त होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी बोनी कपूर की वजह से चर्चा में आई थी यह हसीना।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2024 7:03 अपराह्न

Thalapathy 69
Follow Us
---Advertisement---

Thalapathy 69: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म थलापति 69 (Thalapathy 69) अनाउंसमेंट के बाद से लगातार सुर्खियों में है। यह फिल्म कई मायनों में खास है क्योंकि या एक हाई बजट फिल्म होने के साथ-साथ विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है। इस सबके बीच एक बार फिर यह फिल्म सुर्खियों में आ गई है और कहा जा रहा है कि इसमें पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ-साथ प्रियामणि (Priyamani) की एंट्री हो गई है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। एच विनोथ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रियामणि भी नजर आएंगी और साथ दिखाई देने वाले हैं बॉबी देओल (Bobby Deol) लेकिन क्यों चर्चा में आई प्रियामणि।

Thalapathy 69 में Priyamani भी आएगी नजर

पूजा हेगडे, बॉबी देओल के बाद प्रियामणि की एंट्री की खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग उन्हें जमकर सर्च करने लगे। कहने में दो राय नहीं है कि विजय की इस फिल्म में स्टार कास्ट को काफी सोच समझ कर रखा जा रहा है। ऐसे में प्रियामणि को इस फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Thalapathy 69 में ये स्टार्स आने वाले हैं नजर

बता दें कि Thalapathy 69 cast में ममिता बैजू (Mamitha Baiju) और गौतम वासुदेव (Gautham Vasudev) प्रभु देवा, मोहन, जयराम अजमल आमिर और मीनाक्षी चौधरी भी दिखाई देंगी। यह फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली है। पिछले तीन दशक तक शानदार करियर फिल्मी इंडस्ट्री में खेलने के बाद अब विजय राजनीति में भी दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

Thalapathy 69 से पहले क्यों चर्चा में आई थी Priyamani

वहीं प्रियामणि की बात करें तो वह उस समय चर्चा में आ गई थी जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे देखने के बाद जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर पर सवाल उठाए जा रहे थे। इस वीडियो को देख कहा जा रहा था कि मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान बोनी कपूर ने प्रियामणि को असहज कर दिया। हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था लेकिन इस पर किसी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया लेकिन लोगों ने खूब बवाल किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026