---Advertisement---

Thamma Advance Booking : रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ क्या तोड़ पायी ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड? जानें मैडॉक की किस हॉरर फिल्म ने मारी बाजी?

Thamma Advance Booking : आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म को स्त्री 2 बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फ़िल्म्स ने बनाया है। इसलिए इन दोनों हॉरर कॉमेडी फिल्म का मुकाबला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 18, 2025 12:34 अपराह्न

Thamma Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Thamma Advance Booking : दिवाली के दूसरे दिन यानी की 21 अक्टूबर को रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थामा’ रिलीज होने वाली है। इस डरावनी मूवी को मैडॉक फ़िल्म्स ने बनाया है। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘स्त्री ‘, ‘स्त्री 2’ , ‘हिंदी ,’बाला’ मीडियम’,’कॉकटेल’, ‘बाला’ और ‘मिमी’ जैसी सुपरहिट फिल्में बन चुकी है। ऐसे में ‘थामा’ फिल्म का मुकाबला इसी प्रोडक्शन हाउस की सबसे सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री 2’ है। क्योंकि ‘थामा’ एक हॉरर फिल्म हैं। ‘स्त्री 2’ का बजट बजट ‘थामा’ की तरह ही लगभग 125 करोड़ के आस-पास था। ‘स्त्री 2’ ने टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 884.45 करोड़ रुपए किया था। ऐसे में मेडॉक की इस नई फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि, ये भी कुछ ऐसा ही कमाल करेगी। आज हम आपको इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।

Thamma Advance Booking की क्या मैडॉक फ़िल्म्स की स्त्री 2 का रिकॉर्ड तोड़ पायी?

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा को 21 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। थामा की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है। खबरों की मानें तो अभी तक इस हॉरर बॉलीवुड फिल्म का 2500 के आस- पास टिकट बेच दिए हैं। जिसकी वजह से थामा का एडवांस बुकिंग से दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.3 करोड़ रुपए हो चुका है। थामा को पूरे देशभर में 7355 स्क्रीन बुक की गई हैं। थामा को हिन्दी और तेलगू दो भाषओं में रिलीज किया जाआगा।125 करोड़ की लागत से बनी स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग 11.41 करोड़ रुपए थी। जो कि, थामा से काफी ज्यादा है। मैडॉक फ़िल्म्स की इस हिट मूवी को फिलहाल तो रश्मिका मंदाना की मूवी टक्कर नहीं दे पा रही है, रिलीज के बाद ये अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कितनी टक्कर देती है। इसका थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

थामा की स्टोरी क्या है?


आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म थामा का ट्रेलर जब से लोगों ने देखा है वो इसकी स्टोरी जानना चाहते हैं। आपको बता दें, ये एक कॉमेडी , हॉरर फिल्म है। जिसमें भूत, प्रेत देखने को मिलेंगे। इसमें रश्मिका मंदाना एक भूत के किरदार में हैं। इसके साथ ही नवाज क शैतान के रुप में दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही रोल में आयुष्मान खुराना का भी हैं। इसमें परेश रावल भी खास रोल में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026