---Advertisement---

The Archies: रिलीज से 100 दिन पहले ही Suhana Khan पर चढ़ा डेब्यू फिल्म का खुमार, जानिए कब और कहां कर सकेंगे एन्जॉय

The Archies: सुहाना खान की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है और अब किंग खान की बेटी ने डेब्यू फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होंने खास वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बता दिया कि फिल्म को रिलीज में सिर्फ 100 दिन बचे हुए हैं। वीडियो में सुहाना स्टार कास्ट के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2023 12:00 अपराह्न | Updated: अगस्त 29, 2023 12:49 अपराह्न

The Archies
Follow Us
---Advertisement---

The Archies: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बहुत जल्द डेब्यू करने के लिए तैयार है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द आर्चीज‘ को लेकर फैंस के बीच क्रेज बरकरार है। यह बात सच है कि डेब्यू से पहले ही सुहाना की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई है लेकिन लोग उनके फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं इस वीडियो को शेयर कर सुहाना खान ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है जिसके बाद लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। सुहाना खान ने खास अंदाज में रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। सोशल मीडिया पर सुहाना का यह लेटेस्ट पोस्ट काफी चर्चा में है आईए देखते हैं आखिर क्या खास है इस पोस्ट में।

वीडियो में कहर बरपाती दिखी सुहाना खान

सुहाना खान ने स्टार कास्ट के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे आपस में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘द आर्चीज’ शूटिंग के दौरान क्लिप से बनाई गई इस वीडियो में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा सहित अन्य स्टार कास्ट नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुहाना स्टाइलिश लुक में कहर बरपाती हुई दिख रही है और कहने में दो राय नहीं है कि वीडियो में वह छाई हुई है। सुहाना का यह अंदाज देख लोग काफी इंप्रेस हुए हैं और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इस दिन रिलीज हो रही है ‘द आर्चीज’

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुहाना खान ने रिलीज तारीख की घोषणा कर दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “द आर्चीज आने के लिए पूरी तरह तैयार। 100 दिन बचा हुआ है। 7 दिसंबर को ‘द आर्चीज’ आ रही है। इसके साथ ही इस बात की घोषणा तो हो गई की सुहाना खान की पहली फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बता दे कि जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस मल्टी स्टारर फिल्म से कई स्टार कास्ट डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंदा, वेदांग रैना, अदिती डॉट और मिहिर अहूजा नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026