---Advertisement---

The Archies: क्या खुशी और अगस्त्य की एक्टिंग का रवीना टंडन ने उड़ाया मजाक, इस पोस्ट को देख लोगों को लगा झटका

The Archies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 'द आर्चीज' की ट्रोलिंग पर रिएक्ट करती हुई नजर आई और उन्होंने एक पोस्ट को लाइक किया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस फिल्म में स्टार किड्स की एक्टिंग का मजाक उड़ा रही है और निशाना साध रही है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2023 11:28 पूर्वाह्न

raveena tandon
Follow Us
---Advertisement---

The Archies: सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स की फिल्म ‘द आर्चीज‘ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह बात सच है कि फिल्म को कुछ लोग तो पसंद कर रहे हैं लेकिन क्रिटिक्स का भी सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में स्टार किड्स की एक्टिंग की काफी आलोचना की जा रही है और मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। इस सबसे परे रवीना टंडन कुछ ऐसा कह गई जो लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल एक पोस्ट जिसमें खुशी कपूर और अगस्त्य नंद की एक्टिंग को ट्रोल किया जा रहा था उसे रवीना टंडन लाइक करती हुई नजर आई। आइए जानते हैं क्यों है यह खबर चर्चा में।

ये क्या कर गई रवीना

the archies

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं लेकिन एक मीम में खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के एक सीन के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा, “एक्टिंग यही मर गया।” लेकिन लोगों को झटका तब लगा जब बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस पोस्ट को लाइक किया और यह अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि रवीना ने अगस्त्य नंदा पर निशाना साधा है।

फिल्म को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

बता दे कि फिल्म ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुहाना, खुशी और अगस्त्य के अलावा मिहिर आहूजा, वेदांग रैना जैसे कई किरदार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी कॉमिक्स पर आधारित है। वहीं सुहाना खान की एक्टिंग की लोग तारीफ भी कर रहे हैं लेकिन फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं रवीना टंडन की बात करें तो उनकी बेटी राशा थडानी भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि अजय देवगन भांजे अमन देवगन के साथ वह इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 8

मई 29, 2026