---Advertisement---

The Crew: करीना-तब्बू और कृति की जोड़ी एकता की फिल्म में मचाएंगी धमाल, रिलीज डेट जानकर एक्साइटेड हुए फैंस

The Crew: एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद लोगों की बेताबी बढ़नी लाजमी है। एकता की इस फिल्म में कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं जिसमें करीना कपूर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2023 2:30 अपराह्न

the crew
Follow Us
---Advertisement---

The Crew: एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म ‘द क्रू’ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद लोगों की बेताबी बढ़नी लाजमी है। एकता की इस फिल्म में कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं जिसमें करीना कपूर का नाम भी शामिल है। कहा जा रहा है कि इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी को लेकर एकता और रिया बीते कुछ समय से काम कर रही थी। वहीं अब इसकी रिलीज डेट की घोषणा हुई है और ऐसे में यह फिल्म फिल्हाल चर्चा में है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यह फिल्म।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘द क्रू’ की बात करें तो यह 22 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस कहानी को तैयार करने के लिए काफी मेहनत की गई है और फिर बनी यह धमाकेदार फिल्म। अब इतने में यह तो साफ है कि आप बहुत जल्द इस फिल्म को देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

ये स्टार्स आएंगे नजर

रिया और एकता की फिल्म ‘द क्रू’ में करीना कपूर और तब्बू के अलावा कृति सेनन भी नजर आने वाली है। वहीं इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में तब्बू ने कपिल को इस फिल्म में स्वागत करते हुए एक पोस्ट किया था। मशहूर कॉमेडियन फिल्म का हिस्सा बनने के बाद काफी खुश हैं।

‘द क्रू’ की कहानी है अलग

करीना और तब्बू की इस फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। ये महिलाएं अपनी जिंदगी में कुछ अलग करना चाहती हैं लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वे उस जगह पहुंच जाती है जहां उनकी परेशानियां कम नहीं होती है। रिपोर्ट की माने तो फिल्हाल फिल्म की शूटिंग जारी है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026