---Advertisement---

The Diplomat Teaser: ‘ये पाकिस्तान है बेटा यहां आदमी और घोड़ा…’ John Abraham का दिखा धाकड़ अंदाज, ढाई कदम चलकर हीरोगिरी दिखाते आए नजर

The Diplomat Teaser: जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' का टीजर जारी किया गया है जिसमें वह अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत गए। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 7, 2025 1:23 अपराह्न

The Diplomat Teaser
Follow Us
---Advertisement---

The Diplomat Teaser: जॉन अब्राहम हर बार कुछ हटके करने के लिए जाने जाते हैं और ऐसे में जब उनकी अपकमिंग फिल्म द डिप्लोमैट टीजर जारी किया गया। 57 सेकंड के टीजर में John Abraham का धांसू अंदाज देख आप दिल थाम लेंगे। यही वजह है कि जब The Diplomat Teaser जारी किया गया तो जॉन अब्राहम को लेकर लोगों की दीवानगी बढ़ गई। आइए देखते हैं इस पॉलिटिक्स एक्शन थ्रिलर ‘द डिप्लोमैट’ में क्या है खास जो आपको दीवाना बना देने के लिए काफी है।

The Diplomat Teaser में दिखा John Abraham का धांसू अंदाज

द डिप्लोमैट टीजर की शुरुआत होती है एस जयशंकर से जो यह कहते हुए नजर आते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े डिप्लोमेट कौन थे सबसे बड़े डिप्लोमेट श्री कृष्ण थे एक हनुमान जी थे। उसके बाद बुर्के में एक महिला दिखाई देती है जो कहती है कि मैं इंडियन सिटिजन हूं। इस पर जॉन अब्राहम सवाल दागते नजर आते हैं और कहते हैं कुछ छुपाना मत नहीं तो परेशानी हो जाएगी। वही वहींदिखाया जाता है कि कुछ लोग John Abraham के पीछे पड़े होते हैं और ऐसे में जब उन्हें इस बात की खबर होती है तब वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि यह पाकिस्तान है बेटा आदमी हो या घोड़ा सीधा नहीं चलना। हमेशा ढाई कदम।”

John Abraham की The Diplomat Teaser के साथ जानें रिलीज तारीख

देश भक्ति, पॉलिटिक्स और मस्त सस्पेंस से भरपूर द डिप्लोमैट टीजर में पूरी तरह से जॉन अब्राहम छाए हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह डायलॉग लोगों के बीच काफी सुर्खियों में है। John Abraham का फुल टशन वाला अंदाज लोगों को लुभा देने के लिए काफी है और The Diplomat Teaser से वह चर्चा में आ गए हैं। जहां तक बात करें फिल्म की तो यह 7 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। शिवम नैयर के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम की फिल्म का टीजर वाकई दिल जीतने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026