---Advertisement---

The Great Indian Family Trailer: हिन्दू या मुसलमान? आख़िर कौन है भजन कुमार, इस दिन Vicky Kaushal खोलेंगे राज़

The Great Indian Family Trailer: Vicky Kaushal की आने वाली इस पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म के लिए फैंस काफ़ी उत्साहित हैं। इसी बीच फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है जो हिन्दू और मुस्लिम के विषय को एक बार फिर उजागर करती है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 12, 2023 4:43 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Family: विक्की कौशल की फ़िल्म ‘द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली’ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। अभी कुछ दिनों पहले विक्की ने अपनी इस फ़िल्म का एक मज़ेदार टीज़र रिलीज़ किया था जिसके बाद से अभिनेता के फैंस फ़िल्म का ट्रेलर देखने के लिए काफ़ी उत्साहित थे। फैंस के इसी उत्साह को देखते हुए अब आख़िरकार विक्की ने अपनी फ़िल्म ‘द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। 

रिलीज़ हुआ Vicky Kaushal स्टारर ‘The Great Indian Family’ का ट्रेलर 

मंगलवार, 12 सितंबर को फ़िल्म ‘The Great Indian Family’ का मज़ेदार ट्रेलर रिलीज़ करते हुए यश राज फ़िल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा “हमारी द ग्रेट इंडियन फैमिली 22 सितंबर को आपके परिवार से मिलने आ रही है! ट्रेलर अभी देखें। मिलते हैं आपकी नज़दीकी सिनेमाघर में!” फ़िल्म का ट्रेलर काफी मज़ेदार है जिसकी शुरुआत होती है भजन कुमार (विक्की कौशल) से जो बलरामपुर में एक भजन मंडली चलाता है। ट्रेलर में आगे भजन कुमार अपने परिवार का परिचय देता है जो पुश्तैनी पंडित हैं। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक दिन इस पुश्तैनी परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले Vicky Kaushal के किरदार के नाम एक पत्र आता है जिससे उसके जीवन में खलबली मच जाती है। इस पत्र में लिखा होता है कि वह एक अनाथ हैं और उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ है। फ़िल्म में विक्की कौशल कैसे हिन्दू और मुसलमान के बीच का अंतर मिटाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। इसके अलावा फ़िल्म में Manushi Chillar भी अहम किरदार में नज़र आ रही हैं। 

कब रिलीज़ होगी फ़िल्म? 

विजय कृष्णा आचार्य द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘The Great Indian Family’ का निर्माण यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके साथ ही फ़िल्म में Vicky Kaushal और Manushi Chillar के अलावा कोई दिग्गज एक्टर्स शामिल हैं। इनमें यशपाल शर्मा, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। वहीं यह पारिवारिक कॉमेडी फ़िल्म 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026