---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 3: ‘अब आएगा मजा…’ अर्चना पूरन सिंह की बोलती बंद करने आए Navjot Singh Sidhu! Kapil Sharma संग प्रोमो देख झूमने लगे फैंस

The Great Indian Kapil Show 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रोमो को जारी करते हुए नेटफ्लिक्स में इस बात के अनाउंसमेंट कर दी कि इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। आईए देखते हैं प्रोमो पर किस तरह लोग कर रहे हैं रिएक्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2025 6:37 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show 3
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 3: द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लोगों से किस कदर प्यार मिला इसमें कोई शक नहीं है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में Kapil Sharma और उनकी टीम की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आई। इस सबके बीच अब फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। जी हां, सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स ने इस The Great Indian Kapil Show 3 Promo वीडियो को जारी करते हुए सिद्धू की वापसी की अनाउंसमेंट की है। Navjot Singh Sidhu की एंट्री हुई तो अर्चना पूरन सिंह कुछ इस तरह चौकी जब कपिल शर्मा ने उन्हें यह सरप्राइज दिया। वीडियो वाकई जबरदस्त है और अंत तक आप इसे देखने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Archana Puran Singh को Kapil Sharma ने दिया सरप्राइज

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 के इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर Kapil Sharma लेकर जा रहे होते हैं। इस दौरान अर्चना पूछती है कहां लेकर जा रहे हो कपिल। इस पर अर्चना को कपिल शर्मा कहते हैं अरे अर्चना जी बैक टू बैक दो सीजन हिट दिए नेटफ्लिक्स आपको सरप्राइज दे रहा है। जिस पर अर्चना कहती है मुझे घर दे रहा है। कपिल शर्मा कहते हैं अर्चना जी घर क्या चीज है इससे भी बड़ा सरप्राइज है। इसी तरह Archana Puran Singh गाड़ी और इक्विटी शेयर्स गेस करती है लेकिन जब आंखें खोला जाता है तब सामने सिद्धू पाजी नजर आते हैं। इसके बाद अर्चना पूरन सिंह की बोलती बंद हो जाती है।

कब से देख सकते हैं The Great Indian Kapil Show 3

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 की अनाउंसमेंट करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, “एक कुर्सी पाजी के लिए प्लीज। हर शनिवार बढ़ेगा हमारा परिवार जिसमें Navjot Singh Sidhu और अर्चना पूरन सिंह की वापसी होगी। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में देखे 21 जून से रात 8:00 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 को लेकर क्या बोले यूजर्स

The Great Indian Kapil Show 3 के प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे और अपना क्रेज दिखाते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि अब आएगा असली मजा। इसे लेकर एक यूजर ने कहा Archana Puran Singh के एक्सप्रेशन तो एक ने कहा ठोको ताली। एक यूजर ने कहा पाजी लीजेंड तो एक फैन ने कहा Wow डेडली कोंबो मजे ही मजे। एक यूजर ने कहा सबसे जबरदस्त सीजन होने वाला है। नवजोत सिंह सिद्धू डांस करते हुए खतरनाक एंट्री मारते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026