---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 4: ‘अब माहौल सेट होई…’ अलग-अलग किरदार में मस्तीखोर बने कपिल शर्मा, कीकू-कृष्णा ने भी किया धमाका, देखें प्रोमो

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें कपिल शर्मा अपने अलग-अलग किरदार से धमाका करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो जारी किया गया जो वाकई काफी मजेदार है और यह आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2025 2:41 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show 4
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show 4: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 की वापसी हो चुकी है और एक बार फिर से पुरानी टीम मस्ती का माहौल सेट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 बेहद अलग होने वाला है क्योंकि प्रोमो वीडियो मजेदार है जहां कपिल शर्मा अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी इस कॉमेडी शो में जान डालते हुए नजर आने वाले हैं। प्रोमो वीडियो को देखकर यूजर्स से पहले से ज्यादा ब्लास्ट बता रहे हैं नेटफ्लिक्स पर जारी होने वाले इस कॉमेडी शो का लोग इंतजार करने लगे।

The Great Indian Kapil Show 4 से मस्तीवर्स में कपिल शर्मा ने किया स्वागत

दरअसल नेटफ्लिक्स ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “आसान शब्दों में कहे तो इंडिया के मस्तीवर्स शो में आपका स्वागत है।” द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन 20 दिसंबर रात 8 बजे से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। ऐसे में प्रोमो के साथ नए सीजन की स्ट्रीमिंग तारीख की भी घोषणा कर दी गई है और यह निश्चित तौर पर कॉमेडी लवर्स के लिए काफी खास है।

पुरानी टीम के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का धमाका

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का प्रोमो वीडियो आपको हंसते-हंसते लोटपोट कर सकता है क्योंकि यहां कपिल शर्मा अलग-अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। कभी स्टैंड अप कॉमेडियन तो कभी नेता बने हुए कपिल को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। उनका साथ सुनील ग्रोवर से लेकर कीकु शारदा और कृष्णा अभिषेक देते हुए दिखे हैं। एक बार फिर अर्चना पूरन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की ठहाके गूंजने के लिए तैयार है। वहीं द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 में कपिल शर्मा समा बांधते हुए दिखे हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 को लेकर क्या बोल रहे फैंस

20 दिसंबर से स्ट्रीम होने के लिए तैयार द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 के इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस नई क्रिएटिव का कोई जवाब नहीं है। एक ने कहा प्रियंका चोपड़ा पहली गेस्ट होगी तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पहले एपिसोड में किस-किस को प्यार करूं 2 का प्रमोशन हो सकता है। एक ने कहा कपिल नए एक्साइटिंग कैरेक्टर्स के साथ वापस आ चुका है तो एक ने कहा कड़क। आपको कैसा लगा द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4 का प्रोमो वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026