---Advertisement---

Year Ender 2025: टीवी की दुनिया में इन शख्सियत पर पैसों की बारिश, बिग बॉस 19 के गौरव खन्ना और कपिल शर्मा दे रहे हैं किन्हें टक्कर

Year Ender 2025: ईयर एंडर 2025 में आइए जानते हैं कौन है टीवी के सबसे महंगे सितारे जो लोगों के दिलों जान में बसते हैं और उन पर पैसों की खूब बारिश हो रही है। निश्चित तौर पर यह लिस्ट बिग बॉस 19 के फैंस गौरव खन्ना और कपिल शर्मा के लिए खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2025 1:32 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 3, 2025 3:17 अपराह्न

Year Ender 2025
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2025: टीवी की दुनिया में ना सिर्फ पापुलैरिटी बल्कि स्टार्स के लिए पैसे भी लाती है। यह हम नहीं बल्कि ईयर एंडर 2025 देखने के बाद शायद आपको भी झटका लग सकता है क्योंकि कई सितारों पर पैसों की खूब बारिश हुई है। लिस्ट में बिग बॉस 19 के गौरव खन्ना से लेकर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले कपिल शर्मा भी है जो टीवी की कई मशहूर हसीनाओं को टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं ईयर एंडर 2025 में उन टॉप टीवी सेलेब्स के नाम जो अपने फीस से लोगों की बोलती बंद करने में कामयाब रहे हैं।

Year Ender 2025 में जानें स्मृति ईरानी की कमाई

सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों की माने तो स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लिए 14 लाख हर दिन उन्हें ऑफर किया गया था । हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि लंबे समय तक टीवी की दुनिया से गायब रहने वाली स्मृति टीवी की फिलहाल सबसे महंगी सेलेब्स की लिस्ट में है।

ईयर एंडर में रूपाली गांगुली पर हो रही इतने पैसों की बारिश

अनुपमा सीरियल से रूपाली गांगुली ने एक अलग छवि बनाई है और इस सीरियल ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। यही वजह है कि टाइम्स ऑफ़ इंडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सीरियल के लिए उन्हें 3 लाख हर एपिसोड दिया जा रहा है।

गौरव खन्ना को बिग बॉस 19 के लिए मिली इतनी रकम

ईयर एंडर 2025 में अलग पर्सनालिटी से गौरव खन्ना बिग बॉस 19 में चर्चा का विषय बने हुए हैं। टॉप 6 तक उनकी पहुंच पर काफी सवाल उठाए गए लेकिन बेधड़क होकर अपनी बात रखने में वह कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो इस सीजन उन्हें 1 एपिसोड के लिए 1.5 से 2.5 लाख रुपये ऑफर किया गया है।

कपिल शर्मा की कमाई जान रह जाएंगे दंग

निश्चित तौर पर टीवी की बात हो रही है और कॉमेडियन कपिल शर्मा की बात ना हो यह हो ही नहीं सकता है। नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक उन्हें 5 करोड़ हर एपिसोड के लिए दिया जाता है। यह निश्चित तौर पर कपिल शर्मा की पापुलैरिटी को बयां करने के लिए काफी है और उन्हें सबसे महंगे सितारों की लिस्ट में शुमार करता है।

टीवी के महंगे सितारे की ईयर एंडर 2025 में हर्षद चोपड़ा का भी नाम है शुमार

बेपनाह इश्क और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल में नजर आने वाले हर्षद चोपड़ा न सिर्फ अपने लुक्स बल्कि एक्टिंग को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि हर एपिसोड के लिए उन्हें ढाई से 3 लाख रुपए दिए जाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026