---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: पूरी फैमिली के लिए फिट है कपिल का यह नया शो, रणबीर और आमिर सहित ये स्टार्स लगाएंगे तड़का

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक बार फिर ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनका नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। शो का ट्रेलर जारी किया गया है जो काफी मजेदार है। इस ट्रेलर में कपिल ने शो में आने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2024 5:35 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब एक बार फिर ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनका नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। शो का ट्रेलर जारी किया गया है जो काफी मजेदार है। इस ट्रेलर में कपिल ने शो में आने वाले गेस्ट की झलक लोगों को दिखाई है और यह वाकई काफी मजेदार है। सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद लोग एक्साइटेड हो गए हैं। ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर दिलजीत दोसांझ और आमिर खान भी नजर आ रहे हैं जो जमकर मस्ती करते हैं।

मजेदार ट्रेलर देख फैंस हुए एक्साइटेड

इस ट्रेलर को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “यह पहले की तरह हंसने का समय है क्योंकि गैंग वापस आ गया है और इस बार हम इंटरनेशनल जा रहे हैं। ट्रेलर अब आ गया है द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च से हर शनिवार रात 8:00 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग।” इस ट्रेलर की शुरुआत होती है कपिल शर्मा की ग्रैंड एंट्री से और वह दर्शकों से खास अंदाज में अभिवादन करते हैं। वह कहते हैं कि अब यह शो इंटरनेशनल हो गया है क्योंकि वह नेटफ्लिक्स पर हैं। ऐसे में उन्हें अपनी वोकैबलरी और स्वैग बदलना होगा।

फिर नजर आएगी कपिल की टीम

ट्रेलर में आप देखेंगे की स्टेज पर एक बॉक्स है जिसे खोलने के बाद गुत्थी की तरह दिखने वाली लड़की बने सुनील ग्रोवर दिखाई देते हैं। फिर कपिल शर्मा के साथ उनकी भिड़ंत होती है वह भी टर्बूलेंस को लेकर। दोनों का मजाकिया अंदाज देखने के बाद उनकी बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं शो में किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर भी नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में इन सितारों की दिखी झलक

ट्रेलर में सबसे पहले रणबीर कपूर को उनकी मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर के साथ दिखाया जाता है।वहीं आमिर खान अपनी बहन निकहत के साथ पहुंचते हैं। वह इस दौरान कहते हैं कि वह अपने बच्चों से परेशान है क्योंकि वह उनकी एक बात नहीं सुनते हैं। वहीं ट्रेलर में आप देख सकते हैं दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा के साथ तो क्रिकेटर रोहित शर्मा भी अपनी फैमिली के साथ नजर आते हैं। ट्रेलर वाकई काफी मजेदार है और ऐसे में एक्साइटमेंट जाहिर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026