---Advertisement---

‘मैं वर्कहॉलिक हो गई’ Narayana Murthy संग शादी के बाद बदली Sudha Murthy की जिंदगी, The Great Indian Kapil Show में किया खुलासा

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने वर्कोहलिक होने को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर आपको भी होगी हैरानी। आइए जानते हैं इंफोसिस के फाउंडर की पत्नी ने क्या कुछ किया इस शो में खुलासा जिसे जानकर कपिल शर्मा भी रह गए दंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 11, 2024 2:31 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो द ग्रेट इंडियन कपल शो (The Great Indian Kapil Show) में अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने कई खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग और रिलेशनशिप की खूब चर्चा हो रही है। इस दौरान अपने निजी जिंदगी पर बात कर ये कपल सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस दौरान सुधा मूर्ति ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है । जब उनसे पूछा गया कि शादी को इतने साल हो गए आखिर आप में क्या आदत अपने पति का आ गया है तो इस पर वह कहती हैं कि मैं वर्कोहलिक हो गई हूं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

The Great Indian Kapil Show में आई Sudha Murthy को नहीं है किसी पहचान की जरूरत

दरअसल सुधा मूर्ति से पूछा जाता है कि आपकी साली शादी को इतने साल हो चुके हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि कहा जाता है की शादी के 25 साल बाद पति और पत्नी की आदतें एक दूसरे से मिलने लगती है। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है इस पर सुधा मूर्ति रहती हैं मैं वर्कोहलिक हो गई हूं और मुझे काम करना अच्छा लगने लगा है। पद्म भूषण पद्मश्री से सम्मानित सुधा मूर्ति औद्योगिक जगत में सम्मानित नाम बन चुकी हैं। अपने पति नारायण मूर्ति के अलावा भी उनकी अपनी एक पहचान है वह सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं।

शादी के बाद Narayana Murthy की वजह से आ गई Sudha Murthy में ये आदत

इस दौरान कपिल शर्मा कहते हैं कि आप दोनों को एक साथ 47 साल हो गए तो क्या आपकी कोई आदत एक जैसी हुई है। इस पर सुधा मूर्ति कहती है कि “मेरे हिसाब से मैं बोल सकती हूं कि मैं इनकी तरह वर्कहोलिक हो गई हूं और समय के लिए स्ट्रिक्ट हो गई हूं। कभी कंप्लेंट नहीं करती हूं।” वहीं इस दौरान नारायण मूर्ति बताते हैं कि किसी भी सिचुएशन में खुशी ढूंढ लेनी चाहिए।

Sudha Murthy के पिता की क्या थी Narayana Murthy को लेकर राय

इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने कपिल शर्मा के शो में इस बात का भी खुलासा किया कि शादी से पहले उनके पिता को नारायण मूर्ति को लेकर कई सवाल थे। वह सोच रहे थे कि दामाद शादी की बात करने के लिए ही 2 घंटे लेट आया है तो शादी के बाद क्या ही करेगा। वह इस शादी को किस तरह निभाएगा उनके मन में कई सवाल थे।

Sudha Murthy संग 25वीं सालगिरह भूल गए थे Narayana Murthy

इसके अलावा दोनों ने 25वीं सालगिरह के मौके पर एक स्पेशल मोमेंट को भी शेयर किया। इस दौरान नारायण मूर्ति ने बताया कि वह अपनी 25वीं शादी की सालगिरह भूल गए थे इस दौरान उन्हें एक भाषण भी देना था। लेकिन उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने उन्हें एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बैठने के दौरान कॉल कर कहा कि फ्लाइट कैंसिल कर जल्दी से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट लेकर अपनी पत्नी को बधाई देने के लिए पहुंच जाओ अगर नहीं होता है तो प्राइवेट जेट किराए पर लो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026