---Advertisement---

शायराना अंदाज में The Great Indian Kapil Show टीम ने दी होली की बधाई, नेटफ्लिक्स ने कहा- अब नहीं लेनी पड़ेगी हंसी की गोली

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं। इस शो में वह अपनी टीम के साथ एंटरटेनमेंट करेंगे और लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेलर शेयर किए जा रहे हैं जो एक से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 25, 2024 12:27 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं। इस शो में वह अपनी टीम के साथ एंटरटेनमेंट करेंगे और लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेलर शेयर किए जा रहे हैं जो एक से बढ़कर एक है। इस शो में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कपिल और उनकी टीम होली की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं वह भी खास अंदाज में। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर चर्चा में है।

इस अंदाज में टीम ने दी बधाई

वीडियो की शुरुआत होती है कपिल शर्मा और उनकी टीम से जहां कॉमेडियन यह कहते हैं कि होली के मौके पर कुछ शेर तो होनी चाहिए। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं, “अब मेरे पर रंग मत डालना कोई मैंने बनियान धो ली है हैप्पी होली।” वहीं कृष्णा अभिषेक कहते हैं, “सुबह यह बंदा जैकेट में बैठा है शाम को पहनेगा चोली।” इतना सुनने के बाद सब कहने लगते हैं हैप्पी होली हैप्पी होली।

राजीव ठाकुर ने कहा, “सामने लग रही थी गर्मी हमने खिड़की खोली हैप्पी होली हैप्पी होली।” वहीं अर्चना पूरन सिंह कहती है कि सब बहुत अच्छा था तू भी कुछ बोल कपिल। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, “अब कहती है प्यार नहीं तुमसे पहले क्यों नहीं बोली हैप्पी होली हैप्पी होली।” द ग्रेट इंडियन कपिल शो परिवार की ओर से आप सभी को होली की शुभकामनाएं हैप्पी होली।

वीडियो को नेटफ्लिक्स ने दिया खास कैपश्न

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “अब नहीं लेनी पड़ेगी हंसी की गोली आप सबको हमारे तरफ से हैप्पी होली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च को प्रत्येक शनिवार को रात 8:00 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और 51000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग नेटफ्लिक्स से पूछ रहे हैं चंदू कहां है। तो दूसरे ने कहा सोमना कहां है। एक यूजर ने लिखा, “कपिल ने सबके बाद अपनी जुबान खोली हैप्पी होली।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026