---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: इन स्टार्स के सामने अपनी इस फिल्म का मजाक उड़ाते दिखे कपिल शर्मा, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले लंबे समय से फैन्स का एंटरटेन कर रहा है और इस शो की लोगों के बीच एक जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। इस शो पर हर हफ्ते कोई ना कोई स्टार्स शिरकत करते हैं और अपनी फिल्म या प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। शवो के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 18, 2023 12:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले लंबे समय से फैन्स का एंटरटेन कर रहा है और इस शो की लोगों के बीच एक जबरदस्त पॉपुलैरिटी है। इस शो पर हर हफ्ते कोई ना कोई स्टार्स शिरकत करते हैं और अपनी फिल्म या प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं। शवो के होस्ट कपिल शर्मा गेस्ट के साथ मस्ती-मजाक करते हैं और कभी-कभी खुद की फजीहत भी कर लेते हैं। कपिल शर्मा शो में पर्सनल जिन्दगी ले लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक बार फिर कपिल अपनी ही फिल्म का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

कपिल शो में पहुंचे ये स्टार्स

दरअसल अपकिंग एपिसोड में बेलमकोंडा श्रीनिवास, नुसरत भरुचा और भाग्यश्री अपनी फिल्म छत्रपति को प्रमोट करने पहुंचेंगे। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है वहीं ये स्टार्स फिल्म को लेकर भी शो में बात करते हुए दिखेंगे। ऐसे में गेस्ट के साथ कपिल हमेशा की तरह मस्ती करते हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मजाक करते-करते कपिल अपनी ही फिल्म की खिल्ली उड़ा लेते हैं। इस प्रोमो वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

वीडियो में मस्ती मूड में नजर आए कपिल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृष्णा अभिषेक पहले मस्ती करते नजर आते हैं और लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। वहीं बाद में कपिल बेलमकोंडा श्रीनिवास से पूछते हैं कि आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ‘दिल चाहता है’ और ‘रंग दे बसंती’। इस पर कपिल ने तेलुगु स्टार से कहा कि “मतलब सब अच्छी अच्छी देखते हैं, फिरंगी नहीं देखी कभी आपने?” वहीं कपिल इतने पर भी नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, “मैं तो उस आदमी को ढूंढ रहा हूं जिसने ये फिल्म देखी है।” कपिल की इस बात को सुनकर लोग खूब हंसने लगे।

फिल्म में नहीं चला था कपिल का जादू

बता दें कि राजीव धिंगरा के निर्देशन में बनी ‘फिरंगी’ कपिल शर्मा की ही फिल्म है जो 2020 में रिलीज हुई थी। वैसे तो कपिल शर्मा को लोग काफी प्यार करते हैं लेकिन इस फिल्म को दर्शकों से खास प्यार नहीं मिला था। वहीं हाल ही में कपिल शर्मा फिल्म ‘ज्विगाटो’ रिलीज हुई थी जिसे लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026