---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना की कपिल शर्मा ने कर दी बोलती बंद, सरेआम फजीहत करते दिखे कॉमेडियन

The Kapil Sharma Show: इंटरटेनमेंट का महाडोज देने वाले कपिल शर्मा शो ‘द कपिल शर्मा’ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस शो में गेस्ट आते हैं जिनके सामने कपिल जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वह अपने टीम के लोगों के साथ खूब मस्ती करते हैं और इन्हीं में से एक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2023 12:12 अपराह्न

kapil sharma
Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: इंटरटेनमेंट का महाडोज देने वाले कपिल शर्मा शो ‘द कपिल शर्मा’ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस शो में गेस्ट आते हैं जिनके सामने कपिल जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में वह अपने टीम के लोगों के साथ खूब मस्ती करते हैं और इन्हीं में से एक है सुमोना। दरअसल बीते एपिसोड में ‘गदर 2’ एक्टर और एक्ट्रेस यानी सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आए थे और इस दौरान कपिल ने सुमोना को कुछ ऐसा कह दिया जो फिलहाल काफी चर्चा में है। लोग इस वीडियो को देखकर ही मजे ले रहे हैं और कपिल शर्मा की कॉमेडी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

जब कपिल के सामने दिखे सनी और अमीषा

दरअसल बीते एपिसोड में ‘गदर 2’ टीम नजर आए थे और इस दौरान कपिल शर्मा सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखे। जहां कपिल आने वाले गेस्ट के साथ मस्ती करते नजर आए वहीं अपनी ऑनस्क्रीन वॉइस सुमोना की सरेआम बेज्जती कर दी। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो चर्चा में है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी को देख कपिल कहते हैं कि “आप जहां भी जाते हैं तो तारा सिंह के किरदार में नजर आते हैं तो मुझे लगा कि आप यहां भी तारा बन कर ही आएंगे। वहीं अमीषा पटेल इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सकीना और तारा के साथ मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा और सुमोना

इस प्रोमो में सुमोना कपिल से कहती है कि “कुछ सीख लो सनी देओल से इनकी जोड़ी को 22 साल हो चुके हैं।” इस पर सुमोना की आधी बात काटते हुए कपिल कहते हैं, “उनको मिली सकीना और मुझे मिल गया अशरफ अली।” कपिल के इस कमेंट पर लोग हंस हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

वहीं एक और वीडियो में सुमोना यह कहती हुई नजर आती है कि “मुझे लगा था कि मैं सकीना बन कर आई हूं और आप तारा सिंह बनकर फिल्म गदर 2 को देखने के लिए चलेंगे।” इस पर कपिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि, “हां दोनों कॉर्नर की सीट बुक कर दो।” इस पर सुमोना ने कहा कि “मुझे नहीं पता था कि तुम इतने रोमांटिक हो और वह झूमने लगती है।”लेकिन उनकी अरमान को तोड़ते हुए कपिल कहते हैं, “रोमांटिक नहीं दोनों सीटों में से एक कोने की सीट तुम्हारी और एक कोने की सीट मेरी होगी।” ऐसे में सुमोना की बोलती बंद हो जाती है।

इस दिन आ रही है गदर 2

बता दें कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आने वाली है जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026