---Advertisement---

The Kapil Sharma Show के इस किरदार ने की लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश, इस महिला को ठहराया जिम्मेदार

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई किरदार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं लेकिन हाल ही में शो में नाना पाटेकर की भूमिका निभा रहे तीर्थानंद राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। जी हां, ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 14, 2023 12:50 अपराह्न

the kapil sharma show
Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई किरदार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं लेकिन हाल ही में शो में नाना पाटेकर की भूमिका निभा रहे तीर्थानंद राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक तीर्थानंद ने फेसबुक पर लाइव आकर फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर एक्टर की जान बचाई। वहीं लाइव सेशन के दौरान तीर्थानंद ने एक महिला का जिक्र किया था।

इस वजह से की जान देने की कोशिश

लाइव आकर तीर्थानंद ने बताया कि एक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और अगर उन्हें कुछ होता है तो वह उसके लिए जिम्मेदार होगी। एक्टर ने बताया कि वह पिछले 4 साल से उस महिला के साथ रिलेशनशिप में है और लिव-इन में रह रहे थे। उस महिला की दो बेटी भी है लेकिन अब वह उन्हें शादी के लिए ब्लैकमेल कर रही है। एक्टर का कहना है कि वह महिला के पीछे काफी पैसे खर्च कर चुके हैं। उन्होंने 3-4 लाख रुपयेरुपये कर्ज भी लिए हैं। इस सब से परेशान होकर तीर्थानंद ने जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में उन्होंने लाइव सेशन में फिनाइल पीकर सुसाइड अटैंप्ट की कोशिश करते दिखे।

ये भी पढ़ें: शादी के 5 साल बाद धोखा मिलने से टूट गयी थी Kirron Kher, अनुपम खेर से पहले इस शख्स को चाहती थी एक्ट्रेस

पुलिस ने बचाई तीर्थानंद की जान

लाइव सेशन के दौरान एक्टर की इस हरकत को देख उनके कुछ दोस्तों ने पुलिस में शिकायत की। नजदीकी पुलिस जल्द ही मौके पर पहुंचकर एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया और एक्टर की जान बच गई। लाइव सेशन के दौरान तीर्थानंद की जान देने की कोशिश सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इस वाकये से फैंस के बीच हड़कंप मचा हुआ है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों एक्टर ने सुसाइड कर जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर को मनोबल देते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026