---Advertisement---

The Kerala Story 2 चढ़ गई विवादों की बलि, प्रोपेगेंडा और लव जिहाद के आरोप के बीच जानें कब तक नहीं होगी रिलीज

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी जारी है। वहीं सब के बीच केरल हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाते हुए मेकर्स को तगड़ा झटका दिया है। आइए जानते हैं डीटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 26, 2026 3:14 अपराह्न

The Kerala Story 2
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2: कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस्ड द केरल स्टोरी 2 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी। जब से टीजर और ट्रेलर जारी किया गया इस पर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा था। इस सबके बीच केरल हाई कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड की भी फटकार लगाई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी डिटेल्स और क्यों द केरल स्टोरी 2 के रिलीज को लेकर मुसीबत की तलवार लटक गई है।

जानिए कब तक नहीं रिलीज होगी The Kerala Story 2

जस्टिस कुरियोन थोमस की सिंगल बेंच ने द केरल स्टोरी 2 पर रोक लगाई। जहां कहा जा रहा है कि शिकायतकर्ता, मेकर्स और कोर्ट के बीच बहस भी हुई लेकिन अंत में कोर्ट ने इस पर 15 दिन के लिए अंतरिम रोक लगाते हुए एक बार फिर से रिव्यू करने के लिए कहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि सीबीएफसी को कोर्ट ने कहा कि आपने ए सर्टिफिकेट भी नहीं दिया U/A दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है और एक बार फिर से इसकी जांच करने के लिए कहा गया है।

कोर्ट ने द केरल स्टोरी 2 को लेकर क्या कहा

इससे पहले द केरल स्टोरी 2 को लेकर यह खबर आ रही थी कि मेकर्स ने बीते दिन कोर्ट से जल्दी फैसला सुनाने के लिए कहा था जिस पर कोर्ट ने बुधवार को जवाब दिया था कि हम जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं कर सकते क्योंकि यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही द केरल स्टोरी 2 को लेकर कहा गया कि फिल्म केरल को गलत तरीके से दर्शाती है।

क्यों विवादों में फंस गई द केरल स्टोरी 2

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि केरल स्टोरी 2 को लेकर 15 दिन के बाद कोर्ट क्या फैसला सुनाती है लेकिन फिलहाल यह शुक्रवार 27 फरवरी को रिलीज नहीं हो रही है। बता दें कि इस पर विवाद पहले से जारी है जहां कुछ लोग लव जिहाद और प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अनुराग बसु ने फिल्म मेकर को लालची तक कह दिया था। द केरल स्टोरी 2 में केरल सहित 4 राज्यों की हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जो मुस्लिम लड़की के प्यार में फंसती हैं और उसके बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल जाती है। फिल्म की कहानी पर पहले से ही विवाद रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 26, 2026

Urfi Javed

फ़रवरी 26, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 26, 2026

Aamir Khan

फ़रवरी 26, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 26, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 26, 2026