The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: लंबे विवाद और कई सारे कट के साथ आखिरकार 27 फरवरी 2026 को ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ फिल्म रिलीज हुई। फिल्म साल 2023 में आयी ‘केरल स्टोरी’ की तरह ही लव जिहाद के मामले जुड़ी हुई है। मूवी को कुछ लोग प्रोपेगेंडा बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे काला सच कह रहे हैं। फिलहाल इस कंफ्यूजन के चलते मूवी के कलेक्शन पर जरुर असर देखने को मिला। रविवार को मूवी की कमाई तो बढ़ी लेकिन स्थिति अभी भी खराब है।
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3 के गिरावट का कारण
‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ‘के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह और निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं। इस मूवी का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। वहीं, रिलीज के 3 दिनों के अंदर फिल्म सिर्फ 10.40 करोड़ रुपए की कमा चुकी है।

पहले दिन ये कमाई सिर्फ 75 लाख रुपए थी। वहीं शनिवार को कलेक्शन बढ़ा और 4.65 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, रविवार को कलेक्शन 5 करोड़ रुपए रहा है। वीकेेड पर मूवी के कलेक्शन में बढ़ोतरी तो देखने को मिली है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अभी भी ‘द केरल स्टोरी 2’ की हालत खराब है।कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किया है। आपको बता दें, इस मूवी का मुकाबलe बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही तहलका मचा रही शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ से है। यही वजह है कि, ऑडियंस ने ‘द केरल स्टोरी 2’ को छोड़कर ‘ओ रोमियो’ को चुना है।
‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की स्टोरी और स्टारकास्ट
द केरल स्टोरी 2 की कहानी 3 लड़कियों की है। जिनके नाम सुरेखा, नेहा और दिव्या हैं। ये तीनों लड़कियां लव जिहाद में फंस जाती हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी नर्क जैसी हो जाती है। धर्मांतरण से जुड़ी इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा हैं। फिल्म की स्टोरी अच्छी बताई जा रही है। वहीं, सभी एक्ट्रेस की तारीफ भी हो रही है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत बेहद खराब दिख रही है।






