---Advertisement---

The Kerala Story 2: केरल को आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिश बताकर भड़के सीएम, क्या चौतरफा विवाद रिलीज में लगाएगा ग्रहण

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में सीएम पिनाराई विजयन ने भी इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए केरल को बदनाम करने की साजिश बताया है इसके साथ ही फिल्म के रिलीज को लेकर भी कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2026 11:22 पूर्वाह्न

The Kerala Story 2
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2: पहले द केरल स्टोरी 2 के टीजर और ट्रेलर जारी कर दिया गया है लेकिन इसे लेकर विवाद की शुरुआत भी हो चुकी है जहां एक तरफ मौलाना ग्रुप की तरफ से इसे लेकर आवाज बुलंद कर रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। वहीं इस सबके बीच केरल के सीएम पिनाराई विजयन भी द केरला स्टोरी 2 की रिलीज पर चिंता व्यक्त करते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने यह कहा कि राज्य को आतंकवाद का अड्डा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इसे प्रोपेगेंडा की तरह बनाया गया। इसके अलावा द केरल स्टोरी के पहले पार्ट को लेकर भी सीएम ने कहा कि राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने और उसकी सेक्युलर परंपरा को कमजोर करने के इरादे से बनाया गया था।

सीएम विजयन ने द केरल स्टोरी 2 पर लगाया बड़ा आरोप

पिनाराई विजयन के मुताबिक द केरल स्टोरी 2 में आपसी सहमति से हुई शादियों को भी कम्युनलिज्म और जबरदस्ती धर्म बदलने के उदाहरण के तौर पर दिखाया जा रहा है। झूठा प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। इस तरह से समाज में बटवारा और नफरत फैलाने वाली फिल्मों को स्क्रीन पर जगह कैसे दी जा रही है। उन्होंने कहां की ऐसी ताकते केरल के प्रति दुश्मनी की भावना रखते है। केरल एक ऐसा राज्य है जहां कोई कम्युनल देंगे नहीं होते हैं और समुदायों के बीच आपसी सम्मान की परंपरा होती है लेकिन ऐसी फिल्मों के जरिए शांति और सुकून को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

The Kerala Story 2 के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

सीएम पिनाराई विजयन के द्वारा जारी स्टेटमेंट के मुताबिक कहा गया कि “केरल जो धार्मिक सद्भाव की भूमि है और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में सबसे आगे है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में एक मॉडल है हमें मिलकर आतंकवाद का सेंटर दिखाने की कोशिशों को खारिज करना चाहिए। यह हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम यह पक्का करें कि झूठे प्रोपेगैंडा से केरल की सेक्युलर नींव को नुकसान न पहुंचे और सेक्युलरिज़्म और भाईचारे के मूल्यों को बनाए रखते हुए इसे खारिज करें।।”

कब रिलीज हो रही द केरल स्टोरी 2

द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी लेकिन इन विवादों का अंजाम क्या निकलता है यह देखना दिलचस्प है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026