---Advertisement---

The Kerala Story 2 डायरेक्टर ने क्यों अनुराग कश्यप को ‘मानसिक रूप से दुर्बल’ बताकर की छींटाकशी, कहा- ‘पिता और बेटी के बीच अनैतिक रिश्ते…’

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है पहले अनुराग कश्यप ने इस पर अपनी बेबाकी जाहिर की। अब फिल्ममेकर कामख्या नारायण सिंह ने जिस तरह से उन्हें जवाब दिया वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 23, 2026 12:12 अपराह्न

The Kerala Story 2
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अनुराग कश्यप ने इसे प्रोपेगेंडा बताते हुए फिल्ममेकर को लालची तक कह दिया था जिसके बाद फिल्ममेकर कामख्या नारायण सिंह इस पर तगड़ा जवाब देने में पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अनुराग कश्यप को मानसिक रूप से दुर्बल भी बता दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर जिस तरह से द केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर ने अपनी आवाज बुलंद की उसने लोगों को चकित कर दिया है। आइए जानते हैं कहां से कंट्रोवर्सी की शुरुआत हुई।

अनुराग कश्यप को किस तरह कामख्या नारायण सिंह ने दिया जवाब

कामख्या नारायण सिंह ने कहा कि ”अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसा किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता। मैं एकदम मानता हूं, कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता। पर दुर्भाग्यवश, हमारे समाज में हमारी मासूम बेटियों को उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए उनको बीफ खिलाया जा रहा है, यह एक क्राइम है। प्रॉब्लम यह है कि अनुराग कश्यप जी मानसिक रूप से दुर्बल हो गए हैं, उनको हर चीज़ से दिक्कत है। उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उनको नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है। इस आदमी को हर चीज़ से दिक्कत है। इन्होंने एक फ़िल्म बनाई थी दैट गर्ल इन येलो बूट्स, उसमें इन्होंने कल्पना की है एक पिता और बेटी के अनैतिक रिश्ते को।

एक सभ्य समाज में यह सोचना भी मुश्किल है, पर यह आदमी मानसिक रूप से दुर्बल हो गया है और समाज ने भी इसको सीरियसली लेना छोड़ दिया है। इनकी सारी फ़िल्में पिछले कई सालों से फ़्लॉप हैं। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इनको सद्बुद्धि दे। बची द केरल स्टोरी 2 तो यह सत्य घटनाओं पर आधारित है समाज में पसंद किया जा रहा ट्रेलर धन्यवाद।”

कहां से हुई थी The Kerala Story 2 को लेकर बवाल

दरअसल कामख्या नारायण सिंह और विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 को लेकर अनुराग कश्यप ने कहा कि यह समाज को बांटती है और टोपैगेंडा के तहत बनाई गई है। इसके साथ ही फिल्ममेकर को लालची कह दिया था। जिस पर अब केरल स्टोरी 2 के डायरेक्टर ने जवाब दिया है।

द केरल स्टोरी 2 के टीजर और ट्रेलर को लेकर विवाद जारी है जो 27 फरवरी को रिलीज हो रही है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026