---Advertisement---

The Kerala Story: क्या OTT पर फिल्म नहीं दिखा पाएगी जादू, डायरेक्टर ने परेशान होकर किया बड़ा खुलासा

The Kerala Story: अगर 2023 के सबसे बड़े हिट की बात करें तो इसमें ‘पठान’ के बाद ‘द केरला स्टोरी’ का नाम शामिल है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार 5 हफ्ते तक चली। हालांकि इस सबके बीच फिल्म की सफलता से निर्देशक ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2023 11:21 पूर्वाह्न

The Kerala Story
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story: अगर 2023 के सबसे बड़े हिट की बात करें तो इसमें ‘पठान’ के बाद ‘द केरला स्टोरी’ का नाम शामिल है। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार 5 हफ्ते तक चली। हालांकि इस सबके बीच फिल्म की सफलता से निर्देशक सुदीप्तो सेन खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि अभी भी दर्शकों का एक वर्ग है जो फिल्म की वजह से नाराज है। जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि ऐसा लग रहा है जैसे इंडस्ट्री का एक हिस्सा अभी भी फिल्म को लेकर अलग भावनाएं रखते हैं। आखिर क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं।

सुदीप्तो सेन ने कहीं ये बात

सुदीप्तो सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें ‘द केरला स्टोरी’ के लिए ओटीटी पर कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। अच्छी डील ना होने की वजह से वह काफी परेशान हैं और उनका कहना है कि उन्हें सजा दी जा रही है। निर्माता ने एक इंटरव्यू में कहा कि “मुझे लगता है कि इंडस्ट्री का एक हिस्सा इस फिल्म की सफलता के लिए मुझे पनिशमेंट देने की ख्वाहिश रखता है। कुछ लोग ‘द केरला स्टोरी’ की सक्सेस से परेशान हैं और उन्हें ओटीटी के लिए कोई अच्छी डील नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

आखिर क्यों ओटीटी पर नहीं मिल रही डील

वहीं कुछ रिपोर्ट की माने तो ओटीटी उन कंटेंट्स को चाहती है जो क्रिएटिव हो और लोगों को पसंद आए। हालांकि ‘द केरला स्टोरी’ को शुरुआत से प्रोपेगेंडा बताया जा रहा है और इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि ओटीटी इस फिल्म को लेकर खासा सीरियस नहीं है और ऐसे में सुदीप्तो सेन काफी परेशान हैं।

फिल्म की हुई ताबड़तोड़ कमाई

गौरतलब है कि सुदीप्तो सेन की फिल्म में अदा शर्मा ने अपनी अदाकारी दिखाई थी। 5 मई 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में करीब 5 हफ्ते तक जगह मिली थी। मिली जानकारी के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने 22 दिनों में करीब 196.82 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म की बजट की बात करें तो यह सिर्फ 15-20 करोड़ में बनी है। ऐसे में कहने में दो राय नहीं है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब हुई। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया हालांकि कुछ लोग इसे केरल को बदनाम करने की साजिश भी बता चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026