---Advertisement---

The Traitors 2:  बिग बॉस से बिल्कुल जुदा! यहां जनता का वोट नहीं, आधी रात का ‘मर्डर’ ऐसे तय करेगा कंटेस्टेंट्स का सफर?

The Traitors 2:  करन जौहर के मच अवेटेड रिएलिटी शो द ट्रेटर्स सीजन 13 अगस्त 2026 से ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 बिग बॉस से पूरी तरह अलग होगा। इसमें 21 कंटेस्टेंट्स लिए गए हैं। जो अपनी चतुराई से गेम पलटते हुए दिखेंगे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 6, 2026 1:07 अपराह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2:  बॉलीवुड फिल्म मेकर करन जौहर का मच अवेटेड रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ इसी 13 अगस्त 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। करण जौहर इसके होस्ट होंगे। शो को मजेदार बनान के लिए इसमें अलग-अलग फील्ड से 21 सेलिब्रेटीज को डाला गया है। इसमें मुनव्वर फारुकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, उर्फी जावेद और श्वेता तिवारी जैसे बड़े नाम होंगे। इस बार इसकी थीम भरोसा, धोखा, साज़िश और  माइंड गेम्स रहने वाली है। इसीलिए शो को इटरेस्टिंग बनाने के लिए इसकी थीम ‘राइड एंड शाइन इट्स धोखा टाइम अगेन’ है, यानी कि, ‘जागो और चमकने का समय आ गया है, क्योंकि फिर से धोखे का वक्त हो चुका है’ रखी गई है। खबरों की मानें तो ये भारत में स्ट्रीम होने वाले बिग बॉस या फिर अन्य किसी भी रिएलिटी शो से काफी अलग रहने वाला है।

The Traitors 2  कैसे होगा सबसे अलग?

करन जौहर का ‘द ट्रेटर्स शो’ काफी अलग रहने वाला है। क्योंकि इसमें बेवजह चिल्लाने या फिर लड़ने का कॉन्सेप्ट नहीं होगा। ये पूरी तरह से माइंड गेम होगा। जहां बिग बॉस के कैमरों में कंटेस्टेंट की हर एक्टिविटी कैद होती है, वहीं, इसमें कंटेस्टेंट की अगली चाल का पता ही नहीं चलेगा। आपको बता दें,  ‘द ट्रेटर्स’ में कोई पब्लिक वोटिंग नहीं होती। शो में कौन रहेगा और कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला पूरी तरह से महल के अंदर बैठे खिलाड़ी ही आपसी बहस और गुप्त ‘मर्डर’ के जरिए करेंगे। जिसके कारण ये काफी अलग हो जाएगा। इसके साथ ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ या ‘रोडीज’ जैसे शोज़ में टास्क जीतने पर किसी एक खिलाड़ी को इम्युनिटी या फायदा मिलता है। लेकिन ‘द ट्रेटर्स 2’ में सभी 21 सेलिब्रिटी मिलकर टास्क करते हैं ताकि वे शो की  इनामी राशि को बढ़ाकर कॉम्पिटिशन को और भी ज्यादा बढ़ा सकें। इस शो को रियल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट किया गया है। जिसके कारण ये सभी से अलग बनता है।

‘द ट्रेटर्स’ शो कितने  हफ्ते चलेगा?

अमेजन प्राइम वीडियो पर  ‘द ट्रेटर्स शो’  13 अगस्त  2026 से स्ट्रीम होने वाला ये शो 4 हफ्ते चलेगा। ये पहले सीजन से बिल्कुल अलग रहने वाला है। इस बार इसमें पहले से ज्यादा क्रूरता, धोखा और माइंड गेम होगा। जिसके कारण सही और गलत चुनना है ऑडियंस के लिए मुश्किल होगा। इस शो का विनिंग प्राइज  1 करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026