---Advertisement---

The Traitors 2: क्या करण जौहर के शो से विनर का नाम हुआ लीक, मल्लिका शेरावत या श्वेता तिवारी नहीं बल्कि इन 2 कंटेस्टेंट की जीत की उड़ी अफवाहें

The Traitors 2: प्राइम वीडियो पर करण जौहर के शो की शुरुआत भले ही ना हुई हो लेकिन विनर का नाम चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं किस तरह की अफवाहों ने लोगों के दिमाग को हिला दिया है जो सुर्खियों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 4:36 अपराह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

करण जौहर का शो स्ट्रीमिंग से पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और इस सबके बीच अब विनर के नाम को लेकर भी अफवाहें उड़ने लगी है। आखिर द ट्रेटर्स शो के विनर में आखिर किसका नाम सामने आ रहा है। क्या वाकई शो शुरू होने से पहले ही विजेता के नाम पर अफवाहें शुरू है। आइए जानते हैं आखिर क्या है डिटेल्स जहां इसके साथ ही अभी बताया गया है कि विनर श्वेता तिवारी या मल्लिका शेरावत नहीं है। आइए जानते हैं द ट्रेटर्स 2 को लेकर यह खास अपडेट क्या है।

The Traitors 2 का कौन बना विनर

द ट्रेटर्स 2 को लेकर अगर विनर के नाम की बात करें तो इंस्टाग्राम चैनल से इसे लेकर जानकारी दी गई। हालांकि यह भी बताया गया कि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है लेकिन अगर इस पोस्ट के हिसाब से विजेता के नाम की बात करें तो कहा जा रहा है कि अभिषेक मल्हान और क्रिस्टल डिसूजा ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब हुए हैं। इसमें सच्चाई क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन फैंस इस शो को लेकर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं।

कब से देख सकते हैं द ट्रेटर्स 2

बता दें कि द ट्रेटर्स 2 में मल्लिका शेरावत से लेकर मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, रणवीर बरार, पारुल गुलाटी, सहनील गिल, अंश चोपड़ा, करण सिंह जैसे 21 सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। इस गेम शो में देखने के लिए लोग इंतजार में है। वहीं इस सब के बीच रिपोर्ट के मुताबिक शो 13 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर शुरू होने के लिए तैयार है।

बता दें कि द ट्रेटर्स इंडिया के पहले सीजन को भी लोगों ने काफी पसंद किया था जहां निकिता लूथरा और उर्फी जावेद ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026