---Advertisement---

The Traitors 2: कौन बना नया ट्रेटर! जानिए क्यों बिग बॉस विनर श्वेता तिवारी के फैंस का टूट सकता है दिल

The Traitors 2: प्राइम वीडियो के शो से मुनव्वर फारुकी और अभिषेक मल्हान का सफर खत्म हो चुका है जिनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी गेम से बाहर हो सकती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 11:54 पूर्वाह्न

The Traitors 2
Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2: करण जौहर का शो लगातार दिलचस्प होते जा रहा है जहां क्रिस्टल डिसूजा और शहनील गिल को एक नए ट्रेटर ने ज्वाइन किया। वहीं आने वाले हफ्ते में श्वेता तिवारी के फैंस का दिल टूट सकता है क्योंकि रिपोर्ट में कुछ ऐसा कहा जा रहा है जो वाकई शॉकिंग है। अभिषेक मल्हान के एविक्शन के बाद आखिर क्या है लेटेस्ट अपडेट किसने लोगों को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं द ट्रेटर्स 2 में आने वाले एपिसोड में क्या ट्विस्ट देखने को मिल सकता है जो इस शो के फैंस के लिए शॉकिंग है।

The Traitors 2 में श्वेता तिवारी के फैंस को कैसे लग सकता झटका

द ट्रेटर्स 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के बाद श्वेता तिवारी अगले हफ्ते में शो से एविक्ट हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी बिग बॉस विनर और रनर अप फिलहाल गेम से बाहर होने के कगार पर है। शो की मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर श्वेता का नाम देखा जा रहा था और फैंस उन्हें काफी पसंद करें रहे हैं। फिलहाल श्वेता शो में माइंड गेम खेलने और अपनी बात मुखर होकर रखने के लिए पहचानी जा रही है।

कौन बनेगा द ट्रेटर्स 2 का नया ट्रेटर

वहीं इसके साथ ही अगर द ट्रेटर्स 2 को लेकर एक और अपडेट की बात करें तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रिडा थराना इनोसेंट से ट्रेटर बन चुकी है। वहीं अब क्रिस्टल डिसूजा और शहनिल गिल के साथ मिलकर खेल में नया ट्विस्ट और धोखा देने की प्लानिंग बनाती हुई नजर आएंगी। जाहिर तौर पर द ट्रेटर्स 2 में धोखा और हर रात गुप्त रूप से किसी एक इनोसेंट का खेल से बाहर करते देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026