---Advertisement---

Bigg Boss 16 के घर से एविक्ट हुआ यह स्ट्रांग कंटेस्टेंट, बिग बॉस से पंगा लेना पड़ा भारी

Bigg Boss 16: भारतीय टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 16 दिन प्रतिदिन अपने फिनाले के करीब आता जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस एक के बाद एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बिग बॉस के घर में सिर्फ 7 प्लेयर बचे हैं जो टिकट टू फिनाले ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जनवरी 27, 2023 12:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 16: भारतीय टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 16 दिन प्रतिदिन अपने फिनाले के करीब आता जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस एक के बाद एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बिग बॉस के घर में सिर्फ 7 प्लेयर बचे हैं जो टिकट टू फिनाले के लिए आपस में लड़ते हुए दिखाई देंगे। सभी कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते शो और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा क्योंकि इस हफ्ते बिग बॉस एक और एलिमिनेशन करेंगे।

इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

बता दें कि, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, प्रियंका चाहार चौधरी, टीना दत्ता और शिव ठाकरे नॉमिनेटेड थे। इसी बीच घर में हुए एविक्शन की वजह से टीना दत्ता घर से हो जाती हैं। नॉमिनेशन के दौरान टीना दत्ता को सबसे कम वोट मिले थे जिसके कारण उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। ऐसा बताया जा रहा है कि टीना दत्ता पिछले हफ्ते ही घर से बेघर हो जाती लेकिन बिग बॉस की एक चाल ने उन्हें बचा लिया। वहीं इसी बीच नॉमिनेशन के दौरान अर्चना गौतम, सुम्बुल, शालीन, शिव और प्रियंकाआपस में भिड़ गए जिस के कारण एक बार फिर घर में हंगामा शुरू हो गया।

Also Read: Pathaan Box Office Collection: कश्मीर में भी देखने को मिली ‘पठान’ की दीवानगी, दो दिन में ही कलेक्शन 100 करोड़ के पार

फिनाले में जाने की जंग

बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी को है जिसके लिए सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स ट्रेन का और शिव को माना जा रहा है। टीना के घर से बाहर होने के कारण अब सिर्फ घर में शालीन, शिव, प्रियंका, अर्चना, निमृत और सुम्बुल के साथ एमसी स्टेन सुरक्षित है। इन सभी खिलाड़ियों के बीच फिनाले में जाने के लिए जंग होने वाली है। इसी के साथ एक और खबर सामने आई है कि सलमान खान इस शो को अब सीधा फिनाले में होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान फराह खान शो को होस्ट कर रही हैं। शो को होस्ट करने के दौरान फराह खान ने प्रियंका और टीना को शालीन को परेशान करने के लिए जमकर लताड़ लगाई। अब यह देखना दिलचस्प होगा की फिनाले में कौन सा खिलाड़ी शामिल होता है।

Also Read: अपने मालिक के साथ कॉफी डेट पर गई 3 बिल्लियां, क्यूट Viral Video देख आप भी मुस्कुराने पर हो जाएंगे मजबूर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026