---Advertisement---

Diljit Dosanjh पर मंडरा रहा खतरा, मन की शांति के लिए सिंगर ने उठाया बड़ा कदम

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों 'ऑरा इंडिया टूर' के कारण खबरों में हैं। इस बीच वो मन की शांति के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 2, 2026 12:21 अपराह्न

Diljit Dosanjh
Follow Us
---Advertisement---

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने फेमस ‘ऑरा इंडिया टूर’ के कारण खबरों में बने हुए हैं। देशभर में ये कॉन्सर्ट होगा। इसकी शुरुआत 30 अक्टूबर 2026 से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुई इवेंट से हो गई है। इस बीच लगातार खालिस्तानी आतंकवादी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू उन्हें धमका रहे हैं। पन्नू की तरफ से दिलजीत दोसांझ के फैंस को दूर रहने की सलाह दी गई थी। इसके लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर में धमकी भरे पोस्टर भी लगाए गए थे। लेकिन  पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत ने फिर भी परफॉर्म किया। लेकिन इसके बाद वो मन की शांति के लिए उत्तराखंड पहुंचे।

Diljit Dosanjh मन की शांति के लिए ऋषिकेश पहुंचे

इन तमाम सारे विवादों के बाद सिंगर सुकून के पल बिगाने उत्तराखंड के  ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने आध्यात्मिक शांति के लिए वशिष्ठ गुफा में वक्त गुजारा।दिल्ली में सफल लाइव कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ ऋषिकेश में कुर्ता पायजामा पहने गंगा के किनारे खास पल बिताते दिखे। उन्होंने खुद इस खास पल को कैमरे में कैप्चर किया और पोस्ट किया। इसके थी ही उन्होंने बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित फेमस वशिष्ठ गुफा में  समय बिताया। उन्होंने आध्यात्मिक शांति के लिए ध्यान लगाया। पहाड़ियों के बीच ओम मंत्र का जाप करते हुए दिलजीत ने मेडिटेशन किया। इस दौरान दिलजीत बेहद सिंपल लुक में थे। लेकिन उनकी माइकल जैक्सन वाली जैकेट लोगों का काफी ध्यान खींच रही है।

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग ऑरा इंडिया टूर 2026  के कॉन्सर्ट

अगर आप भी दिलजीत दोसांझ के फैंन हैं तो ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ का हिस्सा बन सकते हैं। दिल्ली के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 नवंबर 2026 को उनका लाइव कॉन्सर्ट होगा। इसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुम्बई, 29 नवंबर को बेंगलुरु, 5 दिसंबर को लखनऊ और  12 दिसंबर चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता में दिलजीत परफॉर्म करेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Sanjay Gupta

नवम्बर 1, 2026