---Advertisement---

Tiger 3 First Look Poster: पोस्टर में दिखा Salman Khan और Katrina Kaif का धांसू अवतार, इस दिवाली सिनेमाघरों में मचाएंगे धमाल

Tiger 3 First Look Poster: सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की फ़िल्म टाइगर 3 की रिलीज़ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म ब्लॉकबस्टर टाइगर फ़्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग है। वहीं अब मेकर्स ने फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ एक्शन मोड में दिख रहे हैं। इसके साथ ही फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज़ डेट की घोषणा भी कर दी गई है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 11:51 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:18 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3 First Look Poster: सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म टाइगर 3 की रिलीज़ डेट का ऐलान आज हो चुका है। इसके साथ ही फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। इस पोस्टर में टाइगर (सलमान खान) और ज़ोया (कैटरीना कैफ़) हाथ में बंदूक़ लिए एक्शन अवतार में नज़र आ रहे हैं। वहीं इस ज़बरदस्त पोस्टर में उनके पीछे सफेद रंग की बिल्डिंग दिख रही है जो अमेरिका के व्हाइट हाउस की तरह लग रही है।

पोस्टर के साथ-साथ फ़िल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान भी हुआ है। आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ़ स्टारर यह फ़िल्म इस साल 12 नवंबर यानी दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ होगी। फ़िल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा “आ रहा हूं! दिवाली 2023 पर टाइगर 3। वायआरएफ के साथ Tiger 3 का जश्न केवल अपने नज़दीकी बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। फ़िल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी”। 

प्रभास की ‘Salaar’ से भिड़ेगी Salman Khan की ‘Tiger 3’

इसी बीच एक और बड़ी खबर आ रही है कि सलमान खान की इस फ़िल्म को प्रभास की ‘सालार’ टक्कर देने वाली है। इसको लेकर फ़िल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि प्रभास की ‘सालार’ सितंबर में रिलीज़ न होकर अब नवंबर में रिलीज़ होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि ‘सालार’ के मेकर्स फ़िल्म को त्योहार के मौक़े पर रिलीज़ करना चाहते हैं और इसके लिए दिवाली से अच्छा मौक़ा नहीं है। अगर यह खबर पक्की हुई तो दर्शकों को इस बार बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। 

पहले से ज़्यादा एंटरटेनिंग होगी Salman Khan की ‘Tiger 3’ 

Salman Khan की ‘Tiger 3’ की बात करें तो इस बार फ़िल्म में ज़बरदस्त एक्शन करते नज़र आएंगे। वहीं कैटरीना का किरदार भी इस बार पहले से कहीं ज़्यादा अलग होने वाला है। इसके अलावा फ़िल्म में इस बार इमरान हाशमी विलेन बने हैं। इतना ही नहीं जिस तरह शाहरुख़ खान की फ़िल्म ‘पठान’ में Salman Khan ने कैमियो किया था। उसी तरह इस बार Salman Khan की फ़िल्म में शाहरुख़ का शानदार कैमियो फैंस को देखने को मिलेगा। इसी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि फ़िल्म इस बार एंटरटेनमेंट और एक्शन से भरपूर होगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026