---Advertisement---

Gadar 2 की सकीना के साथ ट्रेंड में आए Tiger Shroff, एनर्जेटिक डांस और अवतार देख फैंस हुए कायल

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह यूपी T20 लीग के शुभारंभ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान न सिर्फ टाइगर बल्कि अमीषा पटेल और चित्रांगदा सिंह भी दिखाई दे रही हैं। अक्सर फिटनेस और स्टंट से लोगों को इंप्रेस करने वाले टाइगर इस बार अपने डांसिंग स्किल से तबाही मचा रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। टाइगर का अंदाज वाकई काफी अलग और खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 2:18 अपराह्न

Tiger Shroff
Follow Us
---Advertisement---

Tiger Shroff: एक्शन से लेकर डांस हो या फिर फिटनेस टाइगर श्रॉफ फैंस के बीच रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यह बात सच है कि टाइगर की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिटनेस से लेकर उनके एक्शन अवतार को काफी पसंद करते हैं। इस बीच टाइगर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसकी वजह काफी अलग और खास है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाइगर, चित्रांगदा सिंह, अमीषा पटेल और मनीष पॉल के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर कुछ ऐसा करते हुए दिख रहे हैं जिसे देखने के बाद शायद आप भी चौंक जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

टाइगर के कैप्शन और लुक ने मचाई तबाही

दरअसल टाइगर श्रॉफ ने खुद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “या तो मेरी नाक में उंगली करते हुए पकड़ा गया। या दृश्यों की जांच करते हुए या बस ध्यान नहीं रहा। बिल्कुल स्कूल की तरह।” मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूपी T20 लीग का बताया जा रहा है जिसका शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैं कि टाइगर अपने अलग लुक से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आ रहे हैं। वह शर्टलेस अवतार को चैन की कड़ियों से कंप्लीट करते दिखे।

वीडियो में टाइगर का स्टंट देख लोग रह गए हैरान

इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ अपने मूव्स दिखा रहे हैं। वही स्प्रिंग की तरह उनके डांस मूव्स पर लोगों की निगाहें अटक गई है। इस इवेंट में टाइगर श्रॉफ ने ‘जय जय शिव शंकर’ गाने पर डांस कर फैंस को इंप्रेस किया। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और टाइगर श्रॉफ के डांस मूव्स को देख बेताब हो गए हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा टाइगर श्रॉफ अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं और वह लोगों को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ बहुत जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं और उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026