---Advertisement---

काले रंग की गंजी टी-शर्ट में Tiger Shroff का दिखा रफ़ एंड टफ लुक, बाइसेप्स देख फैंस ने कहा बॉलीवुड का ‘असली हीरो’

Tiger Shroff: बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ज़िंदगियों को लेकर खबरों में हैं। अभिनेता की आने फ़िल्म गणपत (Ganapath) का फैंस काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों से अभिनेता की लव लाइफ़ मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 13, 2023 6:32 अपराह्न

Tiger Shroff
Follow Us
---Advertisement---

Tiger Shroff: बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ज़िंदगियों को लेकर खबरों में हैं। अभिनेता की आने फ़िल्म गणपत (Ganapath) का फैंस काफ़ी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों से अभिनेता की लव लाइफ़ मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इन सबके बीच अब टाइगर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इस तस्वीर में अभिनेता एकदम डैशिंग लुक में नज़र आ रहे हैं।

नई तस्वीरों में नज़र आया Tiger Shroff का डैशिंग लुक

रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Tiger Shroff ने एक साथ 3 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तीनों ही तस्वीरों में टाइगर ने काले रंग की गंजी टी-शर्ट के साथ नीले रंग की लेदर पैंट पहनी है। इसके साथ ही उनके गले में सोने की एक चेन भी नज़र आ रही है। इनमें से दो तस्वीरों में टाइगर इंटेंस और रफ़ लुक देते नज़र आ रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में उन्होंने गॉगल्स अपने दांतों के बीच में दबा रखे हैं। तस्वीरों में टाइगर के शानदार बाइसेप्स भी साफ़ देखे जा सकते हैं। 

फैंस को पसंद आया टाइगर का रफ़ एंड टफ लुक

Tiger Shroff का यह रफ़ एंड टफ लुक फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी यह तस्वीरें देख उनकी बॉडी और स्टाइल की तारीफ़ कर रहा है। एक यूज़र ने टाइगर को हैंडसम हंक कहते हुए कमेंट किया “यह बॉलीवुड का हैंडसम हंक है”। दूसरे यूज़र ने लिखा “बॉलीवुड के भविष्य का असली हीरो”। 

इसके साथ ही कई फैंस टाइगर से उनकी आने वाली फ़िल्म गणपत की अपडेट के बारे में भी पूछ रहे है। गणपत के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे एक यूज़र ने लिखा “गणपत का ट्रेलर कहाँ है?” वहीं एक और यूज़र कमेंट किया “भिडू गणपत की अपडेट कब ला रहे हो? अब और इंतज़ार नहीं होता जल्दी से अपडेट दो”।

कब रिलीज़ होगी Tiger Shroff और कृति सेनन स्टारर गणपत?

आपको बता दें कि Tiger Shroff की फ़िल्म गणपत 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस एक्शन थ्रिलर फ़िल्म का निर्देशन विकास बहल (Vikas Bahl) ने किया है। वहीं फ़िल्म में टाइगर के साथ महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) भी अहम किरदार निभाते नज़र आएँगे। इसके अलावा टाइगर के पास फ़िल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ (Bade Miyan Chote Miyan) भी है। इस फ़िल्म में टाइगर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पहली बार स्क्रीन शेयर करते नज़र आएँगे। यह फ़िल्म ईद 2024 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026