---Advertisement---

Tiku weds Sheru: नवाज और अवनीत कौर की क्यूट केमिस्ट्री ने जीता लोगों का दिल, जानिए क्या है फिल्म में खास

Tiku weds Sheru: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ आखिरकार प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंगना की यह फिल्म लोगों के बीच लंबे समय से सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म को लेकर सोशल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2023 11:44 पूर्वाह्न

tiku weds sheru
Follow Us
---Advertisement---

Tiku weds Sheru: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ आखिरकार प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंगना की यह फिल्म लोगों के बीच लंबे समय से सुर्खियों में है। इस बीच फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में काफी कुछ खास है जो इससे अलग और जबरदस्त फिल्म बनाती है। अगर आप कॉमेडी से लेकर रोमांस तक को इंजॉय करना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को एक बार जरूर देख सकते हैं। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर कुछ खास बातें।

फिल्म की कहानी है छोटी और सिंपल

अगर सोशल मीडिया रिव्यू की बात करें तो इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग नवाजुद्दीन और अवनीत की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सिर्फ 1 घंटे 51 मिनट की है इसलिए आप इसे एक शॉर्ट फिल्म की तरह देख सकते हैं। वही इस कहानी में कोई भी सस्पेंस या इमोशन नहीं है इसलिए कहानी बहुत जल्द आगे बढ़ती है। ऐसे में किसी भी हुक पॉइंट के लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

यह है फिल्म की कहानी

यह टिंकू और शेरू नाम के कपल की कहानी है जो आपस में मतलब की वजह से शादी के बंधन में बंधते हैं। यह कहानी दरअसल शेरू (नवाज़ुद्दीन सिद्धकी) और टीकू (अवनीत कौर) की है। टीकू के घर से शेरू के लिए रिश्ता आता है। जहां नवाजुद्दीन मुंबई में जूनियर आर्टिस्ट है वहीं उसका साइड बिजनेस भी है जैसे लड़कियों को सप्लाई करना। वहीं टीकू का एक ही सपना है मुंबई जाकर अपना एक्ट्रेस बनना। ऐसे में जब शेरू का रिश्ता आता है तो टीकू का बॉयफ्रेंड उसको सलाह देता है कि तुम इसी बहाने मुंबई चली आओगी। इसके बाद टीकू शेरू से शादी कर मुंबई आ जाती है और बाद में पति के घर से भाग जाती है लेकिन मुंबई जाकर पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड शादीशुदा है और वह इस समय उसके बच्चे की मां बनने वाली होती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या शेरू टीकू को अपनाता है।

फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शंस

https://twitter.com/Roar164955588/status/1672118620334481408?s=20

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026