---Advertisement---

10 ऑल टाइम हिट Item Song जो कर देंगे आपको झूमने पर मजबूर

Top 10 item song: आइटम सॉन्ग के बिना बॉलीवुड फिल्में अधूरी मानी जाती है और ये एवरग्रीन होते हैं जिसे सुनने के बाद लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आज भी इसकी धुन दूर तक सुनाई देती है और लोगों के बीच फिल्म की पहचान भी आइटम सॉन्ग ही है। अगर बॉलीवुड फिल्मों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 17, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Item Song
Follow Us
---Advertisement---

Top 10 item song: आइटम सॉन्ग के बिना बॉलीवुड फिल्में अधूरी मानी जाती है और ये एवरग्रीन होते हैं जिसे सुनने के बाद लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आज भी इसकी धुन दूर तक सुनाई देती है और लोगों के बीच फिल्म की पहचान भी आइटम सॉन्ग ही है। अगर बॉलीवुड फिल्मों की खासियत की बात करें तो इसमें गाने अहम भूमिका निभाते हैं और निश्चित तौर पर फिल्मों को गानों की वजह से याद किया जाता है। शॉर्ट और रिविलिंग ड्रेस में जबरदस्त ठुमके लगा रही हसीनाओं को देख कैसे कोई दीवाना ना हो। कुछ इस कदर ये आइटम सॉन्ग लोगों के दिमाग पर हावी होते हैं कि हमेशा याद रह जाते हैं। आइए आज हम आपको एवरर्ग्रीन आइटम सॉन्ग की लिस्ट दे रहे हैं।

चिकनी चमेली को कैसे भूल सकते हैं आप

कैटरीना कैफ ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ में आइटम सॉन्ग को करने के बाद काफी चर्चा में आई थी। ब्रालेट ड्रेस में चिकनी चमेली गाने को लोग कैसे भूल सकते हैं और एक्ट्रेस इस गाने की वजह से और मशहूर हो गई। उनके डांस मूव को देख लोग हैरान रह गए थे।

‘ओंकारा’ फिल्म का ‘बीड़ी’ गाना

बिपाशा बसु भले ही कुछ फिल्मों में अपनी पहचान बनाई हो लेकिन अगर उनके हिट ट्रैक की बात करें तो अजय देवगन, सैफ अली खान की फिल्म ओंकारा से उनका आइटम सॉन्ग वीडियो को लोग आज भी याद करते हैं।

विद्या बालन का ‘ओह ला ला’ गाना है लोगों का फेवरेट

‘द डर्टी पिक्चर’ से ‘ओह ला ला’ गाना शायद आप भूल नहीं पा रहे होंगे। विद्या बालन जिस तरह इस गाने में अपने अंदाज से लोगों को रिझाती हुई नजर आई। यह एवरग्रीन सॉन्ग है जो आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

‘लैला’ गाने को लोग करते हैं आज भी खूब पसंद

शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में सनी लियोनी ने तहलका मचा दिया था। जी हां, दरअसल ‘लैला’ गाने में अपनी अदाओं से फैंस के दिलों को चीरती हुई नजर आई थी और लोग उन्हें देख आज भी झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

‘शीला की जवानी’ गाने में दिखा कैटरीना का अलग अंदाज

‘तीस मार खां’ का ‘शीला की जवानी’ गाना लोगों के बीच आज भी चर्चा में है और फैंस इसे खूब पसंद करते हैं। इस गाने में कैटरीना कैफ अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत चुकी हैं और लोगों की बोलती बंद हो गई थी।

मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम’ से मचा दी तबाही

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम’ हुई आइटम सॉन्ग पर जलवा दिखाया था। इस गाने की वजह से फिल्म काफी पॉपुलर हुआ था और आज भी इस गाने को सुनने के बाद लोग झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ गाने से लूटी थी लाइमलाइट

‘शूल’ फिल्म का गाना ‘मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने’ में शिल्पा शेट्टी ने अपनी अदाओं से लोगों का दिल लूट लिया और इस गाने को लोग आज भी नहीं भूल पा रहे हैं। यह गाना और डांस आज भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होता है।

‘खिलाड़ी 786’ में ‘बलमा’ गाने को खूब मिली थी पापुलैरिटी

असीन और अक्षय कुमार का यह आइटम सॉन्ग ‘बलमा’ काफी सुर्खियों में रहा है और फैंस इसे खूब पसंद करते हैं। इस गाने में असीन जिस तरह हसीन अदाएं दिखाती है वह किसी के भी दिल को चुराने के लिए काफी है।

‘फेविकोल’ गाने को बार-बार देखते हैं फैंस

‘दबंग 2’ का यह गाना लोगों के बीच आज भी काफी चर्चा में है। सलमान खान की फिल्म में करीना कपूर खान ‘फेविकोल’ गाने से सुर्खियों में आ गई थी और उनके इस आइटम सॉन्ग को लोग खूब पसंद करते हैं।

चित्रांगदा सिंह का ‘कुंडली मत खड़काओ राजा’ है काफी डिमांड में

‘गब्बर इज बैक’ फिल्म का ‘कुंडी मत खड़काओ राजा’ गाने में चित्रांगदा सिंह के अंदाज को कैसे भूल सकते हैं। चित्रांगदा भले ही फिल्मों में खास पहचान ना बनाई हो लेकिन इस गाने से वह काफी लाइमलाइट में आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026