---Advertisement---

Top 5 Movies of Allu Arjun: ‘Pushpa 2’ से धमाल मचाने आ रहे अल्लू की ‘आर्या’ ने उड़ाया था गर्दा, यूं ही नहीं बने ‘सुपरस्टार’

Top 5 Movies of Allu Arjun: अल्लू अर्जुन बहुत जल्द 'पुष्पा 2' फिल्म से तबाही मचाने वाले हैं लेकिन उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई थी 'आर्या'। आइए जानते हैं उनकी 5 टॉप फिल्में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 1:39 अपराह्न

Top 5 Movies of Allu Arjun
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 Movies of Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जबरदस्त धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और वह बहुत जल्द ‘पुष्पा 2 द रूल’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से धमाका मचाने वाले अल्लू साउथ इंडस्ट्री में पॉपुलर नाम रहे हैं। इस बीच 7 मई को उनकी फिल्म आर्या को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म को जिस तरह से लोगों ने प्यार दिया यही वजह है कि आज इंडस्ट्री में अल्लू की अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है।आज वह टॉप मोस्ट पैड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है और अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं अल्लू अर्जुन की टॉप 5 फिल्में।

पुष्पा

2021 में पुष्पा फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला और फैंस से मिले प्यार की वजह से ही मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल पुष्पा 2 को लेकर आ रहे हैं जो 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भले ही अल्लू अर्जुन की फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म का क्रेज कुछ इस कदर है कि लोग इसके लिए सुपर एक्साइटेड हैं।

आर्या

अल्लू अर्जुन को ‘पुष्पा’ फिल्म से एक जबरदस्त स्टारडम मिला था लेकिन एक्टर को एक नई पहचान साल 2009 में आई ‘आर्या’ फिल्म से मिली थी जिसमें सुकुमार ने निर्देशक के तौर पर अहम भूमिका निभाई थी। इस रोमांटिक एक्शन कॉमेडी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। यह फिल्म उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अब 20 साल हो चुके हैं लेकिन फैंस आज भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।

सूर्या द सोल्जर

वक्कांतम वामसी के निर्देशन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘सूर्या द सोल्जर’ को कैसे भूल सकते हैं जिसमें उनके एक्शन को देखने के बाद लोग उनके फैन बन गए थे। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी काफी खास और अलग है जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं।

मैं हूं लकी- द रेसर

डायरेक्टर सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म ‘मैं हूं लकी- द रेसर’ में अल्लू के अलग अंदाज को आप देख सकते हैं। इस फिल्म में वह कभी एक फैमिलीमैन तो कभी दुश्मनों के दुश्मन बने हुए नजर आते हैं। यही वजह है कि इस ड्रामा को भी लोगों से खूब प्यार मिला है।

वेदम

2010 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘वेदम’ रिलीज हुई थी जिसमें उनके अपोजिट अनुष्का शेट्टी नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी और फिर साउथ सुपरस्टार बन गए थे हर फैन के चहेते। अगर आप इस एक्टर के फैन हैं और आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो इसे जरूर देखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026