---Advertisement---

मंडी में आगे चल रही कंट्रोवर्सी क्वीन Kangana Ranaut की टॉप 5 मूवीज़

आज हम आपके लिए मंडी में बाजी मारने वाली कंट्रोवर्सी क्वीन Kangana Ranaut की टॉप 5 मूवीज़ लेकर आए हैं। जिसे आपको एक बार तो देखना चाहिए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 4, 2024 12:20 अपराह्न

Kangana Ranaut
Follow Us
---Advertisement---

Kangana Ranaut: लोकसभा इलेक्शन 2024 में मंडी सीट पर हर किसी की निगाहें जमी हुई हैं। क्योंकि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) खड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस मंडी सीट पर शुरूआती रुझान में आगे चल रही हैं। इसी के साथ बता दें, एक्ट्रेस राजनीति से पहले बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। यहीं आज हम आपके लिए उनकी टॉप 5 मूवीज लेकर आए हैं।

Kangana Ranaut की टॉप 5 मूवीज़

चलिए अब कंगना रनौत की टॉप 5 मूवीज पर एक नजर डालते हैं, जिसे आपको एक बार तो जरुर देखना चाहिए।

तन्नु वेड्स मन्नू में दिखा कंगना का बिंदास अंदाज

कंगना रनौत की बेस्ट फिल्मों में सबसे उपर आती है एक्ट्रेस की शानदार फिल्म तन्नु वेड्स मन्नू। उनकी यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक ऐसी मूवी है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। यही नहीं लोगों को फिल्म में कंगना का बिंदास अंदाज इतना पसंद आया कि आज भी वह इस मूवी को देखते हैं।

फिल्म क्वीन से कंगना ने किया महिलाओं को प्रभावित

एक्ट्रेस की मूवी क्वीन भी काफी अच्छी है जिसमें, रानी नामक लड़की यानी कंगना को उसका मंगेतर शादी के लास्ट मोमेंट में छोड़ कर चला जाता है। जिसके बाद वह पूरी तरह टूट जाती है लेकिन, फिर हिम्मत जुटा कर अकेले हनीमून पर निकल पड़ती है। रानी का अकेले हनीमून पर जाना और खुदको पहचानना यंग लड़कियों क काफी पसंद आया था।

पंगा में दिखा कंगना का बहादुर अवतार

इसी के साथ बता दें, साल 2020 में आई कंगना रनौत की मूवी पंगा एक फैमिली फिल्म है जिसे आप अपने परिवार वालों के साथ देख सकते हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने एक नेशनल लेवल के कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाया है जिसमें, वह अपनी ह्स्नाशादी के बाद कबड्डी छोड़ देती है। लेकिन अपने परिवार वालों के समर्थन और समाज के सभी दक़ियानूसी तानों से लड़कर दोबारा कबड्डी में वापसी करती हैं।

चंद्रमुखी 2 में कंगना ने निभाया भूत का किरदार

चंद्रमुखी 2 एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें कंगना रनौत ने चंद्रमुखी की आत्मा का किरदार निभाया है। बता दें, फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग, उनके एक्सप्रेशंस और उनका शानदार डांस लोगों को काफी पसंद आया था। आपको भी यह फिल्म एक बार तो देखनी चाहिए।

फिल्म फैशन में प्रियंका को टक्कर देती दिखीं कंगना

साल 2008 की इस फिल्म फैशन में छोटे शहरों से आई लड़कियों के बड़े-बड़े सपने और उन्हें पूरा करने की लगन को दिखाया गया है। बता दें, इस मूवी में कंगना ने अपनी शानदार एक्टिंग से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जमकर टक्कर दी थी। इस फिल्म को भी आप देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026