---Advertisement---

Top Amazon Prime Movies 2024: इन 5 फिल्मों को घर बैठे ताबड़तोड़ देख रहे लोग, मिले हैं छप्पर फाड़ व्यूज

Top Amazon Prime Movies 2024: प्राइम वीडियो की पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में योद्धा से लेकर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' तक शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 10, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Top Amazon Prime Movies 2024
Follow Us
---Advertisement---

Top Amazon Prime Movies 2024: प्राइम वीडियो पर आए दिन वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती है लेकिन क्या आपको पता है कि 2024 में किन पांच फिल्मों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं। दरअसल इस साल कई फ़िल्में और वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई लेकिन इन 5 फिल्मों का जादू सबसे ज्यादा देखने को मिला है। इन्हें पॉपुलर फिल्म की कैटेगरी में रखा गया है। इस लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा‘ से लेकर अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ तक शामिल है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सा नाम है शुमार।

मैदान

11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई मैदान फिल्म को 5 जून 2024 को प्राइम वीडियो पर जारी किया गया और यह फिल्म लोगों को कुछ इस कदर पसंद आ रही है कि यह पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो है। 3 घंटे 1 मिनट की यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आप स्ट्रीम कर सकते हैं जो एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसे करीब 3 मिलियन लोगों ने देखा है।

मडगांव एक्सप्रेस

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है मडगांव एक्सप्रेस जिसमें नोरा फतेही के गोवा जर्नी की यात्रा दिखाई देती है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसे प्राइम वीडियो पर लोग खूब स्ट्रीम कर रहे हैं और फिल्म को खूब प्यार भी मिल रहा है। इस पर करीब 5 मिलियन व्यूज हैं।

योद्धा

‘योद्धा’ फिल्म भी प्राइम वीडियो पर खूब स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें दिशा पटानी और राशि खन्ना सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आए थे। एक्शन जैक वाली यह फिल्म लोगों की पसंद बन गई है और यही वजह है की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर शुमार है। इसके व्यूज 12-15 मिलियन है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

पॉपुलर फिल्मों की बात करें तो ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म भी है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में कृति रोबोट के किरदार में नजर आई थी। वहीं शाहिद कपूर के साथ उनकी लव स्टोरी फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है और इसे भी करीब 10 मिलियन व्यूज मिले हैं।

ए वतन मेरे वतन

प्राइम वीडियो पर ही रिलीज हुई सारा अली खान की फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और देशभक्ति का जज्बा देखने के बाद फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। यह फिल्म पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है और इसे करीब 8 मिलियन व्यूज मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Sunny Deol

सितम्बर 1, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 18

सितम्बर 1, 2026

Toxic Box Office Collection Day 6

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Urfi Javed

सितम्बर 1, 2026