Toxic Box Office Collection Day 5: साउथ सुपर स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की सोशल मीडिया पर भंयकर ट्रोलिंग चल रही है। जिसका असरअब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखने लगा है। वीकेंड पर भी कियारा आडवाणी और यश की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को खामियाजा भुगतना पड़ा है। जिसके कारण मेकर्स के लिए बजट निकाल पाना मुश्किल होता जा रहा है। हांलकि कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। अगर आप भी ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ मूवी को देखने की सोच रहे हैं तो इसका वीकेंड कलेक्शन जानें।
Toxic Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
टॉक्सिक ने रिलीज के 5वें दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 16241 शोज से हुई है। भारत में कियारा आडवाणी और यश की फिल्म टॉक्सिक टोटल कलेक्शन 255.95 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में ये ओवरसीज कमाई 29.25 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही टॉक्सिक का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपए हो चुका है। आपको बता दें, फेमस डायरेक्टर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ के आस-पास है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के गिरते कलेक्शन के कारण
टॉक्सिक मूवी में लीड रोल में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे बड़े एक्टर्स हैं। इस मूवी को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया गया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के ओटीटी सैटेलाइट राइट्स को ZEE5 ने 235 करोड़ में खरीदा गया है। आपको बता दें, यश की इस फिल्म के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण कुछ लोग इसकी स्टोरी को मान रहे हैं। उन्हें ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म समझ नहीं आ रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि, ये फिल्म ग्लोबल लेवल की ऑडियंस की जरुरत को देखते हुए बनाई गई है। इन मिले-जुले रिव्यू के कारण ऑडियंस कंफ्यूज हो गई है कि, वो इसे देखें या फिर ना देखें।
