---Advertisement---

Bhool Bhulaiyaa 3 एक्ट्रेस Tripti Dimri के सिर चढ़ गई है सफलता? जानिए जयपुर की घटना के बाद क्या कह रहे फैंस

Tripti Dimri: आखिर क्यों जयपुर घटना के बाद फैंस उठा रहे हैं तृप्ति डिमरी पर सवाल, क्या सफलता मिलने के बाद बदल गई है। जानते हैं क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चर्चा में है भूल भुलैया 3 एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 4, 2024 4:22 अपराह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: एनिमल (Animal) फिल्म में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से छा चुकी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के पास प्रोजेक्ट्स लाइनअप है। एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह सच है कि Animal की सफलता के बाद उनके पास कई फिल्म के ऑफर हैं और हसीना लाइमलाइट में है। लेकिन यह सब के बीच तृप्ति बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों में भी है। उनके कुछ फैंस का कहना है कि क्या सफलता प्राप्त करने के बाद तृप्ति बदल गई है। दरअसल जयपुर इवेंट को लेकर उन पर धोखाधड़ी का आरोप (Tripti Dimri Controversy) लगाया गया और ऐसे में वह विवादों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या कह रहे हैं फैंस।

Tripti Dimri पर क्यों फूटा महिलाओं का गुस्सा

जयपुर के इवेंट को लेकर Tripti Dimri विवादों में फंस गई। उन पर आरोप है कि 5.5 लाख रुपए लेने के बाद जयपुर के एक इवेंट में वह शामिल नहीं हुई। ऐसे में कुछ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान यह भी दिखाया गया कि तृप्ति की तस्वीर पर कालिख पोत दी गई है।वीडियो में कुछ महिलाएं तृप्ति के खिलाफ नजर आ रही हैं और वह इस दौरान कहती है कि “कोई भी इसकी मूवी नहीं देखेंगे। पहले कमिटमेंट करती है और फिर आती। न ही इन्हें टाइम मैनेजमेंट पता। कौन सी बहुत बड़ी सेलिब्रिटी बन गई। कोई इसका नाम जानता भी नहीं है।”

Tripti Dimri के फैंस क्या कह रहे

वहीं जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है तो लोग भी इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या स्टारडम और सफलता पाने के बाद तृप्ति डिमरी बदल गई है। हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो सपोर्ट कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि ये महिलाएं सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसा कर रही है।

Tripti Dimri के पास बड़े प्रोजेक्ट्स है लाइनअप

‘एनिमल’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की बात करें तो फिलहाल वह ट्रेडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। हाल ही में उनकी फिल्म विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ Bad Newz रिलीज हुई। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ वह बहुत जल्द भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) में दिखाई देंगी। उनके पास राजकुमार राव के साथ ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026