---Advertisement---

तृप्ति डिमरी से लेकर रश्मिका मंदाना और श्वेता तिवारी तक, ये है इन एक्ट्रेस के फिट रहने का वर्कआउट रुटिन

Tripti Dimri: फिटनेस लवर यह बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को फिट और फाइन रखने के लिए करती हैं काफी मेहनत, आप भी ले सकते हैं इंस्पिरेशन, आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन है शामिल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri: यह बात सच है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को फिट और फाइन रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें अपना इंस्पिरेशन भी मानते हैं। अगर फिट एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर तृप्ति डिमरी और श्वेता तिवारी जैसी हसीनाओं का नाम टॉप पर शुमार है जो लोगों को दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी फिटनेस रूटीन जिसे वह करती है फॉलो और लोगों को देती है इंस्पिरेशन। जानते हैं खास बात क्या है कि आप भी इसे अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Tripti Dimri फिटनेस को लेकर काफी सजग

जहां तक तृप्ति डिमरी की बात करें तो वह फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह प्रोटीन बेस्ड डाइट लेती हैं जिसके साथ कार्बस और जरूरी मिनरल्स होता है। वह योग और एक्सरसाइज के जरिए खुद को फिट रखती है और डांस को भी फॉलो करती हैं। उनका वर्कआउट रुटिन काफी अलग है और वह मेडिटेशन के साथ-साथ सुबह दौड़ भी लगाती हैं।

हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करती हैं रश्मिका मंदाना

एनिमल फिल्म में नजर आ चुकी रश्मिका मंदाना भी हेल्दी लाइफ़स्टाइल को फॉलो करती हैं और वह अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। वह घर के खाने को खाना पसंद करती है और फास्ट फूड को जहां तक हो सके दूरी बनाने में ही अपनी भलाई समझती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्सिंग से लेकर डांसिंग, स्विमिंग, योग को फॉलो करती हैं वह अपने वर्कआउट रूटिंग में वेट ट्रेनिंग भी रखती हैं ताकि उनका मसल्स मजबूत हो सके। जहां तक डाइट की बात करें तो वह सुबह की शुरुआत पानी और एप्पल साइडर विनेगर से करती है। खाने में हर पोषक तत्व का ध्यान रखती है जो उन्हें फिट रखने में मदद करें।

श्वेता तिवारी की फिटनेस वाकई काफी इंस्पायरिंग

जहां तक श्वेता तिवारी की फिटनेस की बात करें तो वह वाकई काफी इंस्पायरिंग है। वह वेटलिफ्टिंग करना बिल्कुल भी नहीं भूलती है। वह हफ्ते में कम से कम तीन बार जिम जाती है। इसके अलावा योग और रनिंग के जरिए खुद को शेप में रखती हैं। वह इस बात का खास ख्याल रखती है कि वह हाइड्रेटेड रहे और अपनी डाइट में हाई फाइबर फूड्स लेती है।

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस सीक्रेट

जहां तक फिट एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा का नाम शुमार है जो योग को अपनी फिटनेस सीक्रेट बताती है। वह अपने वर्कआउट रूटीन में योग को मुख्य स्थान देती है।

जाह्नवी कपूर फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार

जाह्नवी कपूर को फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार किया जाता है और वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दीवाना बनाती हैं। जाह्नवी पिलेट्स को अपना फिटनेस सीक्रेट मानती हैं और यह उनकी टोंड फिगर का राज है। इसके अलावा जाह्नवी डाइट पर भी विशेष ध्यान देती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026